Entertainment

‘दायरा’ से पहले देख डालें बेबो की 8 लाजवाब मूवी, खूबसूरत रोल से सबको बनाया अपना दीवाना, हिला डाला था बॉक्स ऑफिस

Last Updated:September 18, 2026, 04:01 IST

Kareena Kapoor Films: करीना कपूर ने पर्दे पर लगभग हर तरह के किरदार निभाए हैं. हालांकि, दर्शकों ने उन्हें रोमांटिक रोल में ज्यादा पसंद किया है, मगर कई बार उन्होंने अपनी गहरी और संजीदा एक्टिंग से सबको चौंकाया है. एक्ट्रेस की नई फिल्म ‘दायरा’ देखने से पहले उनकी वो 8 फिल्में जरूर देखें, जिसमें उन्होंने खूबसूरत परफॉर्मेंस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया.

साल 2023 में आई फिल्म ‘जाने जान’ एक सस्पेंस से भरी थ्रिलर फिल्म है. इसमें उन्होंने एक ऐसी सिंगल मदर का रोल किया जो अपने बच्चे की रक्षा करती है और एक गहरा राज छिपाए हुए है. उनकी परफॉर्मेंस बहुत ही सधी हुई और सोच-समझकर दी गई थी. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2007 में आई ‘जब वी मेट’ करीना के करियर की अहम फिल्म है. इसने उनके स्टारडम को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था. वे फिल्म में बेफिक्र गीत ढिल्लों के रोल में हैं. शाहिद कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. (फाइल फोटो)

साल 2009 में आई ‘3 इडियट्स’ में करीना ने पिया सहस्रबुद्धे का रोल निभाया है. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म को मजाक-मस्ती और इमोशनल ड्रामा से भर दिया था. (फोटो साभार: IMDb)

Add as Preferred Source on Google

साल 2012 में आई ‘तलाश: द आंसर लाइज विदिन’ में करीना ने रोजी का रोल निभाया था. इसमें उनका मोहक और रहस्यमयी अंदाज दर्शकों के दिलों में बस गया. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो आपको आखिर तक बांधे रखती है. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2001 में आई ‘कभी खुशी कभी गम’ की पूजा को भला कौन भूल सकता है. यह किरदार ऐसा था, मानो करीना कपूर के लिए ही बना हो. फिल्म ने करीना को एक पॉप-कल्चर आइकॉन बनाया. उन्होंने जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, बेबाक ग्लैमर और ऐसे डायलॉग दिए जो हमेशा याद रखे जाएंगे और बार-बार दोहराए जाएंगे. (फाइल फोटो)

साल 2004 में आई ‘चमेली’ में करीना कपूर ने एक ऐसी महिला का रोल निभाया है, जो पैसों के खातिर अपना शरीर बेचती है. उन्होंने अपने किरदार से हर किसी को इंप्रेस किया. (फाइल फोटो)

साल 2006 में आई ‘ओमकारा’ को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था. यह शेक्सपियर के नॉवेल पर आधारित है. इसमें करीना ने डॉली मिश्रा का रोल निभाया है. उनका फिल्म में रोल नाजुक है. गांव की राजनीति के बीच करीना का किरदार अपनी मासूमियत से दिल को छू जाता है. उनका रोल शांत और गरिमा है.

साल 2016 में आई ‘उड़ता पंजाब’ में करीना ने डॉ. प्रीत साहनी का रोल निभाया है, जो नशे में डूबी युवा पीढ़ी को उबारने की कोशिश करती है. उन्होंने एक संयमित और जमीन से जुड़ी परफॉर्मेंस दी. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 18, 2026, 04:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj