Tech

Realme का 10,001mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लीक, जानें फीचर्स.

रियलमी एक बार फिर स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर सुर्खियों में है. इसी साल कंपनी ने 10,000mAh बैटरी वाले रियलमी GT 7 का कॉन्सेप्ट फोन दिखाया था, जो सिर्फ डेमो के लिए था और बाजार में बिक्री के लिए नहीं आया. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि रियलमी जल्द ही इससे भी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक नए लीक के मुताबिक, रियलमी का एक फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ देखा गया है.

यह फोन टेलीग्राम पर सामने आया है और इसका मॉडल नंबर RMX5107 बताया गया है. लीक हुई जानकारी के मुताबिक, ये स्मार्टफोन रियलमी UI 7.0 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है. खास बात यह है कि रियलमी UI 7.0 को कंपनी ने हाल ही में पेश किया था, लेकिन अभी तक इसे आम यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है.

लीक में दिखे वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसके साथ ही फोन में वर्चुअल RAM सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है. सबसे बड़ी बात इसकी बैटरी है, जो 10,001mAh की बताई जा रही है. यह बैटरी रियलमी के पहले दिखाए गए 10,000mAh कॉन्सेप्ट फोन से भी थोड़ी बड़ी है.

दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में ऑनर ने भी चीन में Honor Power 2 लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसमें 10,000mAh बैटरी मिलने वाली है. ऐसे में अगर यह रियलमी फोन लॉन्च होता है, तो यह ऑनर से भी आगे निकल सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में हाई-रेजोलूशन ऑडियो का सपोर्ट भी दिया जा सकता है और इसे रूस में बिक्री के लिए सर्टिफिकेशन मिल चुका है. हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

बैटरी होगी एकदम खासरियलमी पहले बता चुका है कि उसका 10,000mAh कॉन्सेप्ट फोन 8.5mm से कम मोटाई और करीब 200 ग्राम वजन के साथ आया था. कंपनी ने इसमें मिनी डायमंड आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया था, जिससे इतनी बड़ी बैटरी को स्लिम बॉडी में फिट किया जा सका. रियलमी का दावा है कि इसमें खास तरह की हाई सिलिकॉन एनोड बैटरी दी गई है, जो बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस देती है.

अगर यह नया फोन लॉन्च होता है, तो यह रियलमी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन साबित हो सकता है और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए बड़ा विकल्प बन सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj