Rajasthan
टेंट सिटी से लेकर रेगिस्तान तक में न्यू ईयर की धूम, जैसलमेर बना इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट – हिंदी

टेंट सिटी से लेकर रेगिस्तान तक न्यू ईयर की धूम, स्वर्ण नगरी में बढ़ी रौनक
Jaisalmer New Year Celebration Tourist Spot: स्वर्ण नगरी जैसलमेर न्यू ईयर सीजन में पर्यटकों से गुलजार है. सोनार किला, गड़ीसर झील और सम डेजर्ट पर देशी-विदेशी सैलानियों की भीड़ उमड़ी है. सम डेजर्ट की टेंट सिटी में पारंपरिक लोकसंगीत, कालबेलिया नृत्य, ऊंट सफारी और डेजर्ट नाइट का आनंद लिया जा रहा है. होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे पूरी तरह बुक हैं। दिल्ली, मुंबई, गुजरात सहित कई भारतीय राज्यों और फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देशों के पर्यटक जैसलमेर की ऐतिहासिक विरासत और रेगिस्तानी नजारों का आनंद ले रहे हैं.
homevideos
टेंट सिटी से लेकर रेगिस्तान तक न्यू ईयर की धूम, स्वर्ण नगरी में बढ़ी रौनक




