Business

नया साल, बंपर कमाई! ये तीन ‘धुरंधर शेयर’ 2026 में भरेंगे आपकी जेब, ब्रोकरेज ने भी खरीदने का दे दिया सिग्‍नल

नई दिल्‍ली. साल 2025 का आखिरी कारोबारी दिन भारतीय बाजारों के लिए मंगलमय रहा. जहां एशियाई बाजारों में सुस्ती दिखी, वहीं दलाल स्ट्रीट पर आज हरियाली नजर आई. लेकिन असली खबर यह नहीं है कि साल का अंत कैसा रहा, बल्कि असली खबर यह है कि साल 2026 में कौन से शेयर आपको ‘धुआंधार कमाई’ कराएंगे. घरेलू ब्रोकरेज फर्म च्‍वॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी नई रिपोर्ट में तीन ऐसे ‘धुरंधर शेयरों’ को चुना है, जो तकनीकी चार्ट पर बेहद मजबूत दिख रहे हैं और अगले साल निवेशकों की झोली भरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

च्‍वॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने महिंद्रा एंड महिंद्रा, मैरिको और HPCL शेयर को ‘धुरंधर शेयर’ माना है. ये तीनों शेयर अलग-अलग सेक्टर से हैं, जो आपके पोर्टफोलियो को विविधता (Diversification) भी प्रदान करेंगे. यह सही है कि शेयर बाजार उतार-चढ़ाव का खेल है, लेकिन जब तकनीकी संकेत और बुनियादी आधार मजबूत हों, तो जोखिम कम और मुनाफे की संभावना अधिक हो जाती है. यही वजह है की चार्ट पर मजबूत चाल और स्‍ट्रॉन्‍ग फंडामेंटल्‍स के चलते ही च्‍वाइस ब्रोकिंग ने इन शेयरों में पैसा लगाने की सलाह निवेशकों को दी है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर

च्‍वॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, ऑटो सेक्टर का यह दिग्गज शेयर इस समय तकनीकी चार्ट पर ‘सुपर बुलिश’ मोड में है. ब्रोकरेज के विश्लेषकों का मानना है कि M&M एक मजबूत लॉन्ग-टर्म अपट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है. फिलहाल, यह शेयर अपने ऊपरी स्तरों पर ‘फॉलिंग वेज’ (Falling Wedge) पैटर्न बना रहा है, जो तकनीकी भाषा में एक बड़े उछाल से पहले की शांति मानी जाती है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर के लिए ₹3,500–3,550 का जोन एक पत्थर की लकीर जैसा डिमांड जोन है, जहां इसे 100-डे EMA का सहारा भी मिल रहा है. फिलहाल ₹3,650 के आसपास ट्रेड कर रहा यह शेयर गिरावट पर खरीदारी का बेहतरीन मौका दे रहा है. RSI न्यूट्रल है, जिसका मतलब है कि ऊपर जाने के लिए बहुत जगह बाकी है. ब्रोकरेज ने इस धुरंधर के लिए ₹4,000 और ₹4,180 का टारगेट प्राइस सेट किया है.

मैरिको (Marico) शेयर टारगेट प्राइस

अगर आप सुरक्षित और टिकाऊ कमाई की तलाश में हैं, तो मैरिको आपके लिए 2026 का ‘डार्क हॉर्स’ साबित हो सकता है. च्‍वॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, डेली चार्ट पर यह शेयर एक ‘राइजिंग चैनल’ (Rising Channel) के भीतर शानदार मूव दिखा रहा है. मार्च के निचले स्तरों से जो रिकवरी शुरू हुई थी, वह अब एक ‘हेल्दी अक्यूम्युलेशन’ में बदल चुकी है.

ब्रोकरेज का कहना है कि ₹720–₹725 का लेवल मैरिको शेयर के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रहा है. मध्यम अवधि के लिए ₹690–₹700 का लेवल एक मजबूत बेस बना चुका है. शेयर चार्ट पर लगातार ऊंचे शिखर बना रहा है, जो इसकी व्यापक बुलिश संरचना को पुख्ता करता है. च्‍वाइस ब्रोकिंग ने मैरिको के लिए पहला टारगेट ₹820 और दूसरा ₹855 रखा है.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम शेयर आउटलुक

एनर्जी और ओएमसी (OMC) सेक्टर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) इस समय तकनीकी सुधार (Correction) के बाद अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार है. चार्ट पर ‘हायर हाई’ और ‘हायर लो’ का फॉर्मेशन यह बता रहा है कि बड़े निवेशक इस शेयर को हर स्तर पर जमा कर रहे हैं. हालिया गिरावट के बाद शेयर ने फिर से अपनी बुलिश राह पकड़ ली है. दायरा छोटा हो रहा है, जो किसी बड़े ब्रेकआउट का संकेत है.

च्‍वॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, ₹460 के आसपास कोई भी गिरावट खरीदारी का एक शानदार मौका हो सकती है. ब्रोकरेज ने एचपीसीएल शेयर का पहला टारगेट ₹525 दिया है. अगर मोमेंटम जारी रहा तो यह ₹550 के स्तर को भी पार कर सकता है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj