Rajasthan

राजस्थान का वो हाईवे जहां सुबह 9 बजे तक नहीं दिखता रास्ता, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें क्या है वजह

Last Updated:January 04, 2026, 14:13 IST

Traffic disrupted on Pali Highway :पाली जिले में सर्दी ने अचानक तीखे तेवर दिखा दिए हैं. रविवार सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण हाईवे से लेकर शहर की सड़कें प्रभावित रहीं. विजिबिलिटी घटने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरने से जनजीवन ठिठुर गया.

ख़बरें फटाफट

पाली : पाली के हाईवे से अगर आप गुजर रहे हैं तो जरा संभलकर क्योंकि यहां पर सर्दी का कहर बढ़ने के साथ ही जहां सुबह-सुबह आसमान में कोहरा छाया रहता है जिससे आगे देख पाना ही मुश्किल हो जाता है. पाली जिले में रविवार को सर्दी का असर और तेज हो गया. सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा, वहीं ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इससे आमजन की दिनचर्या और आवागमन दोनों प्रभावित हुए. रविवार सुबह पाली शहर सहित आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी प्रभावित होने से सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई. हाईवे पर भी सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा बना रहा, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी.

करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी और बर्फीली हवाओं ने सर्दी के तेवर और कड़े कर दिए. रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह के समय घरों से निकलने वाले लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए. कोहरे और ठंड के कारण शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही और कई इलाकों में सड़कें सूनी दिखाई दीं.

अरावली की तलहटी में बसे बाली में ठिठुरते दिखे लोग सर्दी से राह पाने के लिए जहां लोग चाय की थडियों पर चाय पीते दिखाई दिए. तेज सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने अपने-अपने तरीके अपनाए. जगह-जगह चाय की थड़ियों पर लोगों की भीड़ नजर आई, जहां गर्म चाय पीकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे. वहीं कई स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए. अरावली की तलहटी में बसे बाली, सादड़ी, देसूरी, घाणेराव सहित आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का असर शहर की अपेक्षा अधिक रहा. इन इलाकों में रात और सुबह के समय ठंड ज्यादा महसूस की गई. किसानों और मजदूर वर्ग को सुबह जल्दी काम पर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

वाहनो की लाइटो को रखना पडा चालू पाली में अचानक से रविवार से कोहरा इतना अधिक हो गया कि लोगो को सावधानी से वाहन चलाने पड़ रहे हैं. कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा. धीमी गति से वाहन चलने से आवागमन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

First Published :

January 04, 2026, 14:13 IST

homerajasthan

पाली हाईवे पर घना कोहरा, वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj