Health Tips:रसोई में की गई छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह, भूलकर भी फ्रिज में न रखे ये सामान

Last Updated:January 05, 2026, 12:41 IST
Health Tips: घरों में चावल भिगोकर रखने और लहसुन, अदरक व प्याज को फ्रिज में रखने की आदत आम है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. भिगोए चावल में बैसिलस सेरियस जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं. वहीं फ्रिज में रखी सब्जियों में फफूंद, अंकुरण और पोषक तत्वों की कमी का खतरा रहता है. सही भंडारण अपनाकर पाचन संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है.
अक्सर घरों में सुविधा और समय बचाने के लिए चावल भिगोकर रख दिए जाते हैं और लहसुन, अदरक व प्याज को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है, लेकिन यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। भिगोए हुए चावल लंबे समय तक रखने पर जल्दी खराब होते हैं और उनमें हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह ठंडे वातावरण में लहसुन, अदरक और प्याज की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। इन्हें हमेशा सूखी, ठंडी और हवादार जगह पर रखना बेहतर होता है। भिगोए चावल ताजे ही पकाएं और लंबे समय तक न रखें। रसोई में सही भंडारण की आदतें अपनाकर पूरे परिवार को बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है.

भिगोए हुए चावल यदि लंबे समय तक फ्रिज में रखे जाएं तो उनमें बैसिलस सेरियस नामक खतरनाक बैक्टीरिया पनप सकता है. यह बैक्टीरिया खास बात यह है कि दोबारा गर्म करने या अच्छी तरह पकाने के बाद भी पूरी तरह नष्ट नहीं होता. ऐसे चावल खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसके लक्षणों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी शामिल हैं. कई मामलों में यह संक्रमण बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए ज्यादा गंभीर हो सकता है. ऐसी स्थिति में मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत भी आ सकती है. इसलिए भिगोए हुए चावल हमेशा ताजे ही इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है.

लहसुन को फ्रिज में रखने से उसमें नमी बढ़ जाती है, जिससे उस पर फफूंद लगने की संभावना काफी अधिक हो जाती है. फफूंद लगा लहसुन खाने से एलर्जी, पेट में जलन, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा फ्रिज में रखा लहसुन जल्दी अंकुरित होने लगता है, जिससे उसके औषधीय गुण धीरे-धीरे कम हो जाते हैं. अंकुरित लहसुन के सेवन से शरीर में टॉक्सिन बनने का खतरा भी बढ़ सकता है. लंबे समय तक ऐसा सेवन इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है. इसलिए लहसुन को सूखी और हवादार जगह पर रखना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
Add as Preferred Source on Google

अदरक को फ्रिज में रखने से उसकी प्राकृतिक बनावट में बदलाव आने लगता है. ठंडे वातावरण के कारण अदरक नरम पड़ जाता है और उसके भीतर मौजूद फाइबर सख्त रूप ले सकता है. लंबे समय तक फ्रिज में रखा अदरक जल्दी खराब होने लगता है और उसमें फफूंद लगने की आशंका भी बढ़ जाती है. ऐसा अदरक खाने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है. इससे पेट दर्द, गैस, उल्टी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ मामलों में यह लिवर पर दबाव डाल सकता है और विषैले तत्व शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. इसलिए अदरक को सूखी और हवादार जगह पर रखना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

प्याज को फ्रिज में रखना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता. ठंडे तापमान में प्याज की प्राकृतिक संरचना बदलने लगती है और उसमें मौजूद स्टार्च धीरे-धीरे शुगर में बदल जाता है. इससे प्याज जल्दी खराब होने लगता है. ऐसे प्याज का सेवन करने से गैस, पेट फूलना, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासतौर पर कटे हुए प्याज को फ्रिज में रखना ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं. कटे प्याज से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए प्याज को हमेशा सूखी, ठंडी और हवादार जगह पर रखना बेहतर माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
January 05, 2026, 12:41 IST
homelifestyle
रसोई की छोटी गलती बन सकती बीमारी की वजह, भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये सामान



