आज 10 जनवरी 2026 मकर राशिफल : अचानक धन लाभ, अटके पैसे मिलेंगे, जानें कैसा रहेगा दिन

Last Updated:January 10, 2026, 00:48 IST
Aaj Ka Makar Rashifal 10 January 2026 : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला लेकिन कई मामलों में शुभ संकेत देने वाला रहेगा. विशेष रूप से आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं. किसी जरूरी आर्थिक कार्य के चलते अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है.
ख़बरें फटाफट
मकर राशि आज का राशिफल..
Aaj Ka Makar Rashifal. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला लेकिन कई मामलों में शुभ संकेत देने वाला रहेगा. विशेष रूप से आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं. किसी जरूरी आर्थिक कार्य के चलते अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. यह यात्रा छोटी लेकिन लाभकारी साबित हो सकती है. आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखने की विशेष आवश्यकता है, क्योंकि आपकी कही गई बात किसी को गहराई से प्रभावित कर सकती है.
जयपुर की ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि मकर राशि वालों को आज कहीं से अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूती होंगी. आज सफेद वस्त्र धारण करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी और मन के तनाव कम होंगे.
अटके पैसे मिलने की संभावनाआज मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. पुराने अटके हुए भुगतान प्राप्त हो सकते हैं. निवेश से संबंधित किसी प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें. अचानक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
खान-पान में न करें लापरवाहीस्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. यदि आज आप संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाते हैं तो सेहत बढ़िया बनी रहेगी. बाहर के खाने से परहेज करें और पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें.
प्रेम जीवन में बेहतरी की उम्मीदप्रेम जीवन में आज भावनात्मकता बढ़ी रहेगी. बचपन की या पुरानी किसी मोहब्बत की यादें दिल में ताजा हो सकती हैं. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ भावनात्मक बातचीत रिश्तों को और मजबूत बनाएगी.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Karauli,Rajasthan
First Published :
January 10, 2026, 00:48 IST
homeastro
10 जनवरी 2026 मकर राशिफल; अचानक धन लाभ, अटके पैसे मिलेंगे,जानें कैसा रहेगा दिन
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



