Entertainment

1978 से 1979 तक, शशि कपूर की 5 फिल्मों का रहा बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, 1 में अमिताभ बच्चन का हिला दिया स्टारडम

Last Updated:August 06, 2026, 23:45 IST

शशि कपूर ने करियर की शुरुआत से ही कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया. रोमांटिक रोल में तो वह एकदम फिट बैठते थे.इंडस्ट्री में उनका अपना एक अलग रौब था. लेकिन साल 1978 और 1979 महज 2 साल में उन्होंने 5 ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनसे उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा ही कर लिया था.

नई दिल्ली. साल 1978 और 1979 में शशि कपूर के बेहद खास रहा.इस दौरान उनकी एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया. इस दौरान उनकी ‘त्रिशूल’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘अपना खून’ और ‘फांसी’ जैसी फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उनके अभिनय को भी नई पहचान दिलाई.इनमें एक फिल्म के चर्च तो आज भी लोगों की जुबां पर हैं.

इनमें पहली है साल 1978 में आई त्रिशूल. उनकी ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, शशि कपूर, राखी, हेमा मालिनी और वहीदा रहमान सभी ने अपने रोल के साथ न्याय किया था. फिल्म के गाने भी हिट साबित हुए थे. फिल्म ने कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाई थी.

दूसरी है साल 1978 की सबसे चर्चित फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, राज कपूर के डायरेक्शन में बनी ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ को तो लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. इस फिल्म में ऐसे बोल्ड सीन फिल्माए गए थे, जिनकी चर्चा आज भी होती है.

Add as Preferred Source on Google

साल 1978 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में शशि कपूर और जीनत अमान ने लीड रोल निभाया था. फिल्म की कहानी गांव की लड़की रूपा और शशि कपूर ने शहरी बाबू राजीव का किरदार निभाया था.जीनत के फिल्म में कई ऐसे सीन थे, जिनकी चर्चा आज भी लोगों की जुबां पर होती है.

इस फिल्म के जरिए पहली बार शशि कपूर और जीनत अमान की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आई थी. इसके गाने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘भोर भये पनघट पे’ और सईया निकस गए, में ऐसे सीन फिल्माए गए थे कि लोगों के यकीन करना मुश्किल हो गया था कि इसकी शूटिंग कैसे की गई होगी. फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला.

तीसरी है, इसी साल आई ‘अपना खून’. 1978 में रिलीज हुई ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी. फिल्म में शशि कपूर और हेमा मालिनी लीड रोल में नजर आई थीं. एक्शन, रोमांस और फैमिली ड्रामा के कॉम्बिनेशन वाली इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. अच्छा मेल देखने को मिला. इसके गानों को भी दर्शकों ने पसंद किया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

चौथी है इसी साल आई फिल्म ‘फांसी’. सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्म थी. इसमें शशि कपूर के साथ बतौर हीरोइन सुलक्षणा पंडित लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी बदले और न्याय के इर्द-गिर्द घूमती है,लोगों को ये कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था. फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे. कमाई के मामले में भी फिल्म सफल रही थी.

आखिरी है साल 1979 में आई फिल्म ‘सुहाग’. इस फिल्म को मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को शशि कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी माना जाता है. फिल्म में भले ही अमिताभ बच्चन भी थे. लेकिन शशि कपूर, रेखा, परवीन बाबी, अमजद खान और निरूपा रॉय समेत कई सितारों वाली इस फिल्म को शशि कपूर के चलते ही याद किया जाता है. फिल्म के गाने ‘आने दो आने दो’ और ‘तेरी रब ने बना दी जोड़ी’ सुपरहिट रहे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 06, 2026, 17:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj