Business

पैसे तैयार रखें! अगले हफ्ते आ रहे हैं ये 6 IPO, एक ही झटके में कमाई का बड़ा मौका, चेक करें पूरी लिस्ट

Last Updated:January 10, 2026, 12:02 IST

Upcoming IPO : आईपीओ मार्केट के लिए आगामी सप्ताह बेहद गहमागहमी भरा रहने वाला है. 12 जनवरी से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते में कुल 6 नए आईपीओ (IPO) दस्तक देने को तैयार हैं. इन नए इश्‍यूज में एक बड़ा मेनबोर्ड आईपीओ और पांच एसएमई (SME) सेगमेंट के इश्‍यू शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, पहले से खुले दो पब्लिक इश्‍यू में भी पैसा लगाने का मौका निवेशकों को मिलेगा. upcoming IPOs next week, IPO list January 2026, SME IPOs this week, mainboard IPO opening 2026, IPO news, share market, शेयर बाजार, आईपीओ, अगले सप्‍ताह आने वाले आईपीओ

सप्ताह की शुरुआत अवना इलेक्ट्रोसिस्टम्स आईपीओ (Avana Electrosystems IPO) के साथ होगी, जो 12 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. ₹35.22 करोड़ के इस इश्‍यू के लिए कंपनी ने ₹56-₹59 प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है और 14 जनवरी तक इसमें आवेदन किया जा सकेगा. बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद, कंपनी के शेयर 19 जनवरी को एनएसई एसएमई (NSE SME) प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की संभावना है.

नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज आईपीओ (Narmadesh Brass Industries IPO) भी सोमवार, 12 जनवरी को लॉन्‍च हो रहा है. कंपनी ₹44.87 करोड़ जुटाने के लक्ष्य के साथ ₹515 के फिक्स्ड प्राइस पर अपने शेयर ऑफर कर रही है. यह आईपीओ 15 जनवरी को बंद होगा. आईपीओ के एक लॉट में 240 शेयर हैं. यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 20 जनवरी को बीएसई एसएमई (BSE SME) पर इसकी लिस्टिंगहोगी.

मेनबोर्ड सेगमेंट का एकमात्र अमागी मीडिया लैब्स आईपीओ (Amagi Media Labs IPO) 13 जनवरी को खुलेगा और 16 जनवरी को बंद होगा. ₹1788.62 करोड़ के इस पब्लिक इश्‍यू के लिए ₹343-₹361 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है. एक लॉट में 41 शेयर हैं. टेक सेक्टर की इस कंपनी की लिस्टिंग 21 जनवरी को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर हो सकती है.

Add as Preferred Source on Google

जीआरई रिन्यू एनरटेक आईपीओ (GRE Renew Enertech IPO) भी 13 जनवरी से ही निवेशकों के लिए अपने द्वार खोलेगा. कंपनी का लक्ष्य बाजार से ₹39.56 करोड़ जुटाना है. इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹100-₹105 रखा गया है और 1200 शेयरों का लॉट साइज निर्धारित किया गया है. इस इश्‍यू में निवेशक 16 जनवरी तक पैसे लगा सकते हैं. कंपनी के शेयर 21 जनवरी को बीएसई एसएमई (BSE SME) पर लिस्‍ट होंगे.

आर्मर सिक्योरिटी आईपीओ (Armour Security IPO) 14 जनवरी को खुलेगा और 19 जनवरी का बंद होगा. ₹26.51 करोड़ के इश्‍यू का प्राइस बैंड ₹55-₹57 प्रति शेयर है. रिटेल निवेशकों के लिए 2000 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है. इस आईपीओ की लिस्टिंग एनएसई एसएमई (NSE SME) पर 22 जनवरी को होने की संभावना है.

अगले सप्‍ताह पहले से खुले भारत कोकिंग कोल आईपीओ (Bharat Coking Coal IPO) में भी पैसा लगाने का मौका निवेशकों को मिलेगा. ₹1071.11 करोड़ का यह इश्‍यू 9 जनवरी को खुला था और अब तक 8.18 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है. ₹21-₹23 के प्राइस बैंड वाले इस इश्‍यू में 13 जनवरी तक ही बोली लगाई जा सकती है. डेफरेल टेक्नोलॉजीज आईपीओ (Defrail Technologies IPO) भी 13 जनवरी को बंद होगा.

अगले सप्‍ताह कई कंपनियों की बाजार में लिस्टिंग भी होगी. 13 जनवरी को गैबियन टेक्नोलॉजीज (Gabion Technologies) के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे, जबकि 14 जनवरी को विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Victory Electric Vehicles) और यजुर फाइबर्स (Yajur Fibres) की बारी होगी. 16 जनवरी को भारत कोकिंग कोल (Bharat Coking Coal) का आईपीओ लिस्‍ट होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

January 10, 2026, 12:02 IST

homebusiness

IPO News : पैसे तैयार रखें! अगले हफ्ते आ रहे हैं ये 6 IPO

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj