Rajasthan

Jodhpur railway alert | fog safety device | railway fog precautions | loco pilot safety | Jodhpur train operations | train safety measures | loco pilot fog visibility

Last Updated:January 10, 2026, 13:26 IST

Jodhpur Railway Alert: जोधपुर रेलवे मंडल कोहरे के मौसम में सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है. लोको पायलटों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन की सुरक्षा के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस को सक्रिय किया गया है. यह उपकरण कोहरे में लोको पायलटों की दृष्टि को बढ़ाता है और समय पर ब्रेकिंग व नियंत्रण सुनिश्चित करता है. रेलवे प्रशासन ने कहा है कि इस प्रणाली से सर्दियों में ट्रेन यात्रा सुरक्षित और समयबद्ध रहेगी, और यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.

जोधपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा कोहरे के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं. ये सभी व्यवस्थाएं मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में की जा रही हैं.डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि कोहरे के दौरान लोको पायलट एवं रनिंग स्टाफ को सर्दी से बचाव एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सभी इंजनों की कैब को हीटर युक्त एवं हवा-रोधक बनाया गया है, ताकि संचालन के दौरान कर्मीदल को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही घने कोहरे में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए अद्यतन फॉग सेफ डिवाइस (FSD) प्रत्येक लोको पायलट को उपलब्ध कराई जा रही है.

कोहरे के मौसम में ट्रेनों के समय पालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा रनिंग स्टाफ को लोको लॉबी पर अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ती है.इसे ध्यान में रखते हुए जोधपुर मंडल की सभी क्रू लॉबी में वेटिंग हॉल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है.इसके अतिरिक्त, जोधपुर मंडल के सभी रनिंग रूमों में कर्मीदल की सुविधा के लिए कम्बल, रूम हीटर, गर्म पानी हेतु गीजर तथा उच्च गुणवत्ता वाले भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है.

निरंतर निगरानी और समर्पित प्रयासजोधपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल कर्मियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोहरे के मौसम में भी सुरक्षित, संरक्षित एवं भरोसेमंद रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है.जोधपुर मंडल द्वारा कोहरे के दौरान रेल परिचालन की लगातार निगरानी की जा रही है.

तकनीकी संसाधनों से मजबूत की गई सुरक्षा व्यवस्थाकोहरे के दौरान किसी भी संभावित जोखिम से निपटने के लिए जोधपुर मंडल द्वारा सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था की नियमित जांच की जा रही है. संवेदनशील रेल खंडों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तकनीकी खामी को समय रहते दूर किया जा सके. साथ ही लोको पायलटों एवं गार्ड को कोहरे में सतर्कता बरतने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

January 10, 2026, 13:26 IST

homerajasthan

जोधपुर मंडल अलर्ट मोड पर, लोको पायलटों की आंख बनी फॉग सेफ्टी डिवाइस

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj