Sports

Sanju Samson: अभिषेक को बनाया तूफान, अब T20 वर्ल्ड कप से पहले युवराज के साथ ट्रेनिंग कर रहा टीम इंडिया का ये स्टार

Last Updated:January 10, 2026, 23:57 IST

Sanju Samson Training with Yuvraj Singh Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन हाल ही में युवराज सिंह से बल्लेबाजी के गुर सीखते नजर आए. उनका के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें युवराज उन्हें नेट्स में बैटिंग के टिप्स देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस मान रहे हैं कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए सैमसन युवराज सिंह के पास ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं.अभिषेक को बनाया तूफान,अब T20 WC से पहले युवराज के साथ ट्रेनिंग कर रहा ये स्टारयुवराज सिंह से बैटिंग टिप्स लेते दिखे संजू सैमसन.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह संन्यास के बाद युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं और अपनी तरह विस्फोटक बनाने में लगे हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल हैं, जो मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ रहे हैं.कुछ समय पहले उन्हें पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य को भी ट्रेनिंग देते देखा गया था. अब युवराज सिंह से बल्लेबाजी के गुर सीखने टीम इंडिया का एक स्टार बल्लेबाज पहुंचा है, जो अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड का हिस्सा है. दरअसल, यह खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि संजू सैमसन हैं.

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें युवराज सिंह इस विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को कुछ बैटिंग टिप्स देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सैमसन बड़े ही ध्यान से युवराज सिंह को सुन रहे हैं. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि युवराज काफी देर संजू सैमसन से बात कर रहे हैं और अपने हाथों से इशारा कर रहे हैं, जैसे किसी खास शॉट के बारे में समझा रहे हों. हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत रही है, यह तो पता नहीं चला, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवराज सैमसन को गाइडेंस दे रहे हैं.

Yuvraj Singh is now working with Sanju Samson before the WC….Amazing work by Yuvi Pa to train our young players behind the scene
This is what I expect from our ex cricketers, to work behind the scene without the lust of much limelight #YuvrajSingh pic.twitter.com/eoshkZNrnd

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj