Sports

Asian Games: बारिश से धुला भारत-पाक फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें क्या कहता है नियम

होमखेलक्रिकेट

बारिश से धुला भारत-पाक फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें क्या कहता है नियम

Last Updated:October 02, 2026, 22:50 IST

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में है, लेकिन उससे पहले बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो गोल्ड मेडल किसे मिलेगा.asian-games-utilityबारिश से धुला भारत-पाक फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें क्या कहता है नियमZoomभारत बनाम पाकिस्तान

नई दिल्ली: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है. मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. इस मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश होने की संभावना 60 प्रतिशत है. भारत और पाकिस्तान की टीमें अपना-अपना क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश के कारण नहीं खेल पाई थीं. ऐसे में आइए समझते हैं कि अगर बारिश के कारण फाइनल मैच रद्द होता है, तो किसे गोल्ड मेडल मिलेगा.

एशियन गेम्स क्रिकेट में क्या है बारिश को लेकर नियम?

भारत और पाकिस्तान की टीमों ने एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. क्वार्टर फाइनल के क्वालिफिकेशन राउंड के बाद भारत को अफगानिस्तान के साथ खेलना था और पाकिस्तान को हॉन्ग-कॉन्ग के साथ, लेकिन दोनों टीमों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया. सिर्फ इतना ही नहीं, श्रीलंका और बांग्लादेश के भी क्वार्टर फाइनल रद्द हो गए. ऐसी स्थिति में रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल के लिए टीमें तय की गईं.

एशियन गेम्स क्रिकेट में बारिश को लेकर नियम यह है कि अगर मैच रद्द होता है, तो जो भी टीम रैंकिंग में टॉप पर होगी, वह आगे बढ़ेगी. यही नियम मेडल मैच पर भी लागू होगा. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है और कम से कम 5 ओवरों के खेल में भी नतीजा नहीं निकल पाता है, तो फिर रैंकिंग में पाकिस्तान से ऊपर होने के कारण भारत को गोल्ड मेडल दिया जाएगा और पाकिस्तान को सिल्वर. यही नियम ब्रॉन्ज मेडल मैच पर भी लागू होगा.

आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर है भारत

आईसीसी रैंकिंग की बात करें तो टी20 फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम नंबर एक पर काबिज है. वहीं, पाकिस्तान की टीम छठे स्थान पर है. इससे साफ है कि बारिश के कारण मैच रद्द होने पर हर हाल में गोल्ड भारत के पास जाएगा. ब्रॉन्ज मेडल की रेस में बांग्लादेश की टीम पोडियम पर आने की प्रबल दावेदार है, क्योंकि रैंकिंग में वह श्रीलंका से ऊपर है. बांग्लादेश की टीम रैंकिंग में 8वें नंबर पर है, जबकि श्रीलंका 9वें नंबर पर. इस स्थिति में बारिश श्रीलंका का मेडल जीतने का सपना तोड़ सकती है.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 02, 2026, 22:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj