Tech

बैटरी के मामले में बाकी फोन से काफी आगे जाएगा OnePlus का नया मोबाइल, टीज़र में दिखा बड़ा पावर

Last Updated:April 15, 2026, 13:15 IST

वनप्लस एस 6 Ultra जल्द लॉन्च होने वाला है, जिसमें 8500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 165Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं. जानिए इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

बैटरी के मामले में बाकी फोन से काफी आगे जाएगा OnePlus का नया मोबाइलZoomOnePlus ला रहा सुपरफास्ट फोन, बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों टॉप

वनप्लस जल्द ही अपना नया गेमिंग फोकस्ड स्मार्टफोन वनप्लस Ace 6 Ultra लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसके टीज़र जारी कर दिए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन, कलर और कुछ खास फीचर्स की झलक मिल गई है. फिलहाल इसकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन चीन में इसकी प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुकी है, जिससे साफ है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है.

डिजाइन की बात करें तो वनप्लस एस 6 Ultra को काफी अलग और गेमिंग लुक दिया गया है. यह फोन ‘Ace Awakening’ नाम के खास कलर में दिखाया गया है, जिसमें बैक पैनल पर रिफ्लेक्टिव Ace लोगो और यूनिक कैमरा डिजाइन देखने को मिलता है. कैमरा मॉड्यूल ऊपर बाईं तरफ दिया गया है और उसके साथ ही फ्लैश भी उसी हिस्से में इंटीग्रेट किया गया है. फोन में मेटल फ्रेम मिलने की भी पुष्टि हुई है, जो इसे प्रीमियम फील देगा.

परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन काफी दमदार होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो खासतौर पर गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए जाना जाएगा. इसके साथ एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे यूज़र्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस मिलेगा.

डिस्प्ले भी इस फोन की बड़ी खासियत हो सकती है. वनप्लस Ace 6 Ultra में 6.78 इंच का OLED LTPS डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5K रेजोलूशन और 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट दिया जाएगा. इतना हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूद बना देगा.

काफी बड़ी होने वाली है बैटरीबैटरी के मामले में भी ये फोन बाकी स्मार्टफोन्स से काफी आगे नजर आ रहा है. पावर के लिए इसमें 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. यानी फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा, जो गेमर्स के लिए बड़ी राहत है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रावाइड और 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. हालांकि यह फोन ज्यादा कैमरा-सेंट्रिक नहीं बल्कि परफॉर्मेंस और गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

वनप्लस Ace 6 Ultra उन लोगों के लिए खास होने वाला है जो गेमिंग, बड़ी बैटरी और हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं. अब देखना होगा कि लॉन्च के समय इसकी कीमत क्या रखी जाती है और यह मार्केट में कितना असर डालता है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 15, 2026, 13:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj