आमेर महल की भव्यता से अभिभूत हुए अमेरिकी राजदूत सरजिओ गौर, राजपूत-मुगल स्थापत्य देख बोले- ये है भारत की विरासत

Last Updated:April 18, 2026, 17:31 IST
Amer Fort Jaipur: राजस्थान के आमेर महल में शनिवार को यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के राजदूत सरजिओ गौर ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने महल की भव्य स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत को देखकर गहरी सराहना व्यक्त की. पर्यटक गाइड महेश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आमेर महल के विभिन्न हिस्सों का विस्तृत भ्रमण कराते हुए इसके इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और राजपूत-मुगल स्थापत्य शैली की जानकारी दी. वहीं अधीक्षक राकेश छोलक ने भी महल से जुड़े प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहलुओं को साझा किया. विदेशी मेहमान आमेर महल की सुंदरता और भव्यता से अभिभूत नजर आए.
ख़बरें फटाफट

राजस्थान की शान आमेर महल का जादू: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया दौरा
आमेर(जयपुर ग्रामीण): राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर आमेर महल में शनिवार को एक खास अवसर देखने को मिला, जब यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के राजदूत सरजिओ गौर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भ्रमण के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आमेर महल की भव्यता, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा और उसकी खुलकर सराहना की.
भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल आमेर महल की अद्भुत वास्तुकला को देखकर अभिभूत नजर आया. राजपूत और मुगल शैली के अनूठे संगम ने विदेशी मेहमानों का ध्यान खास तौर पर आकर्षित किया. महल की नक्काशी, विशाल प्रांगण, किलेबंदी और शाही संरचनाएं उनके लिए एक अनोखा अनुभव रहीं.
इतिहास और संस्कृति की दी जानकारीइस अवसर पर पर्यटक गाइड महेश शर्मा ने पूरे दल को महल के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करवाया. उन्होंने आमेर महल के निर्माण, इसके ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कई रोचक जानकारियां साझा कीं. साथ ही महल के हर हिस्से की विशेषता को विस्तार से बताया, जिससे विदेशी मेहमानों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को समझने का मौका मिला.
महल से जुड़ी ऐतिहासिक और प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी दीआमेर महल के अधीक्षक राकेश छोलक ने भी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए महल से जुड़ी ऐतिहासिक और प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आमेर महल अनूठी स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है और यह राजस्थान की पहचान का मुख्य हिस्सा है. दौरा करने के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आमेर महल की सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व की जमकर सराहना की. उन्होंने इसे न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक बताया.
हाथी गांव का भी किया दौराआमेर महल के भ्रमण के बाद अमेरिकी राजदूत और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने हाथी गांव का भी दौरा किया. यहां उन्होंने हाथियों के संरक्षण और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा और इस पहल की भी सराहना की. यह दौरा एक बार फिर साबित करता है कि राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरें वैश्विक स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. आमेर महल न केवल इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम भी है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 18, 2026, 17:31 IST



