इस ट्रिक से पाकिस्तानी आतंकी खरगोश ने बनवाया था फर्जी पासपोर्ट, सामने आई चौंकाने वाली कहानी!

Last Updated:April 20, 2026, 22:29 IST
Aatanki Kargosh Ka Passport Kaise Bana: लश्कर आतंकी उमर हारिस उर्फ खरगोश ने फर्जी दस्तावेजों से जयपुर पासपोर्ट दफ्तर से सज्जाद नाम से पासपोर्ट बनवाया. 2024 में सऊदी अरब भाग गया था. सवाल ये है कि उसका पासपोर्ट इतने आसानी से बना कैसे. जहां आम आदमी एक आधार कार्ड बनवाने में तंग हो जाता है वहीं एक आतंकी का, वो भी पासपोर्ट इतने आसानी से बन गया. यह साफ-साफ बताता है कि उसने कोई बड़ी चाल चली थी. यहां स्टेप में जानें कि आखिर वह इस काम में सफल कैसे रहा.
आतंकी खरगोश ने भारत में पासपोर्ट कैसे बनवाया
जयपुर. लश्कर ए तैयबा का खूंखार आंतकी उमर हारिस उर्फ खरगोश ने आम आदमी की तरह जयपुर के पासपोर्ट दफ्तर से फर्जी नाम सज्जाद का पासपोर्ट बनवा लिया. जबकि एक आम नागरिक ऑफिस का चक्कर काट-काटकर परेशान हो जाता है. उसे पुलिस वेरिफिकेशन की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. लेकिन खरगोश ने इस पूरी व्यवस्था को चकमा दे दिया. अब सवाल ये है कि आखिर उसने ऐसा कौनसा तरीका अपनाया कि अच्छे-अच्छे अधिकारी भी उसे नहीं पकड़ पाए.
दरअसल, पासपोर्ट बनावाने से पहले खरगोश ने एक फील्ड तैयार की. उसने स्टेप बाई स्टेप काम को अंजाम दिया. पुलिस को भनक तक लगी और वो एक-एक काम में कामयाब होता गया.
खरगोश के फर्जी दस्तावेज बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
सबसे पहले 2023 में लश्कर के ऑन ग्राउंड वर्कर्स ने खरगोश की शादी करवाई.
हरियाणा के नूह इलाके में एक ओजीडब्ल्यू ने उमर हारिस के नाम से आधार कार्ड बनवा दिया.
फिर उसी आधार कार्ड को सज्जाद नाम से अपडेट कर दिया गया.
अगला स्टेप था वोटर आईडी. इसी अपडेटेड आधार कार्ड के आधार पर सज्जाद नाम से वोटर आईडी भी बन गई.
5. अब खरगोश के पास दो मजबूत भारतीय दस्तावेज थे.आधार और वोटर आईडी.
इन दस्तावेजों के साथ खरगोश एक साल तक जयपुर के चाहरदीवारी इलाके में किराए के मकान में छुपा रहा. मकान मालिक को भी नहीं पता था कि उसका किरायेदार कौन है. एक ऑन ग्राउंड वर्कर ने इन सभी दस्तावेजों के आधार पर जयपुर पासपोर्ट ऑफिस में आवेदन दाखिल किया. पासपोर्ट बनाने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होता है. लेकिन पुलिस ने सज्जाद नाम से वेरिफिकेशन कर दिया. कोई शक नहीं हुआ. नतीजा यह निकला कि सज्जाद नाम का पासपोर्ट तैयार हो गया.
खरगोश 2024 में भारत से कैसे फरार हो गया?इस फर्जी पासपोर्ट के सहारे खरगोश 2024 में भारत से फरार हो गया. पहले वो इंडोनेशिया गया और फिर खाड़ी देशों के रास्ते सऊदी अरब पहुंच गया. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि वह अभी सऊदी अरब में ही छुपा हुआ है.
खरगोश की पूरी कहानी क्या है?खरगोश 2012 में पाकिस्तान से कश्मीर में घुसपैठ कर आया था. श्रीनगर में एक ओजीडब्ल्यू की बेटी से उसकी शादी कराई गई. इसके बाद उसने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लश्कर ए तैयबा का मॉड्यूल खड़ा किया. उसकी लोकेशन बार-बार बदलने की वजह से सुरक्षा एजेंसियों ने उसे कोडनेम खरगोश दे दिया था.
अब सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चिंताखरगोश ने जयपुर जैसे बड़े शहर में एक साल आराम से रहकर पासपोर्ट बनवाया और फरार हो गया. अब एजेंसियां इन तीनों राज्यों पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में उसके संपर्क में रहे ओजीडब्ल्यू और लश्कर की स्लीपर सेल की तलाश कर रही हैं. सवाल ये है कि आम आदमी को पासपोर्ट बनवाने में महीनों लग जाते हैं, दस्तावेजों की जांच होती है, पुलिस वेरिफिकेशन होता है. फिर भी एक पाकिस्तानी आतंकी ने इतनी आसानी से पूरा सिस्टम पार कर लिया. यह घटना न सिर्फ पासपोर्ट विभाग की सुरक्षा में सेंध को उजागर करती है बल्कि आतंकियों के नेटवर्क की गहराई भी दिखाती है.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 20, 2026, 22:29 IST



