कान्स में 22 साल की इंडियन डायरेक्टर का जलवा, फिल्म ‘सितंबर 21’ का होगा प्रीमियर

Last Updated:April 20, 2026, 22:25 IST
22 साल करेन क्षिति सुवर्णा अपनी पहली फिल्म ‘सितंबर 21’ के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के ‘मार्चे दु फिल्म’ में कदम रखकर भारत की सबसे युवा निर्देशकों में शामिल हो गई हैं. हिंदी और कन्नड़ में बनी यह फिल्म अल्ज़ाइमर बीमारी को एक संवेदनशील नजरिए से दिखाती है. कहानी एक पिता-पुत्र के जटिल रिश्ते और बीमारी के दौरान देखभाल करने वाले के मानसिक बोझ को बयां करती है. प्रवीण सिंह सिसोदिया और जरीना वहाब जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को अल्जाइमर सोसाइटी का सपोर्ट मिला है. यह फिल्म डायलॉग से ज्यादा सन्नाटे और इमोशंस के जरिए एक मैसेज देता है.
ख़बरें फटाफट

कान्स में सबसे कम उम्र की भारतीय निर्देशक!
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है कि सिर्फ 22 साल की युवा डायरेक्टर करेन क्षिति सुवर्णा अपनी पहली ही फिल्म ‘सितंबर 21’ के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में धूम मचाने को तैयार हैं. यह फिल्म 16 मई को कान्स के ‘मार्चे दु फिल्म’ सेक्शन में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई है. इतनी कम उम्र में कान्स जैसे बड़े मंच तक पहुंचना करेन को भारत की सबसे युवा निर्देशकों की लिस्ट में शामिल करता है. हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में बनी यह फिल्म अल्ज़ाइमर जैसी गंभीर बीमारी को एक बिल्कुल नए नजरिए से पेश करती है, जहाँ कहानी कहने के लिए भारी-भरकम संवादों के बजाय सन्नाटे और इमोशन्स का सहारा लिया गया है.
फिल्म की कहानी एक पिता और बेटे के जटिल रिश्ते पर आधारित है. अल्ज़ाइमर से जूझ रहे पिता को लगता है कि उनकी पत्नी कोविड की वजह से पास के ही एक घर में क्वारंटीन हैं, जबकि असलियत कुछ और है. वहीं, उनका बेटा जब घर लौटता है, तो वह खुद को अपने करियर के सपनों और बीमार पिता की जिम्मेदारी के बीच फँसा हुआ पाता है. डायरेक्टर करेन का कहना है कि अल्ज़ाइमर में मरीज से कहीं ज्यादा दर्द उस इंसान को झेलना पड़ता है जो उसकी देखभाल (Caregiver) कर रहा होता है. यह फिल्म उसी अनदेखे मानसिक और भावनात्मक बोझ को पर्दे पर उतारती है, जिसे समाज अक्सर नजरअंदाज कर देता है.
प्रियंका उपेंद्र-जरीना वहाब जैसे सितारों का साथ‘सितंबर 21’ में प्रवीण सिंह सिसोदिया ने अल्जाइमर मरीज की अहम भूमिका निभाई है, जिसे काफी असरदार बताया जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट में प्रियंका उपेंद्र, जरीना वहाब और अमित बहल जैसे दिग्गज नाम भी शामिल हैं. फिल्म को इम्तियाज अली की पत्नी प्रीति अली के प्रोडक्शन हाउस ‘हमारामूवीज’ और ‘विसिस्का फिल्म्स’ का साथ मिला है, साथ ही इसे अल्जाइमर सोसाइटी ऑफ इंडिया का सपोर्ट भी हासिल है. कान्स के पैलेस थिएटर में होने वाला यह प्रीमियर न सिर्फ करेन के टैलेंट को दुनिया के सामने लाएगा, बल्कि अल्जाइमर और देखभाल करने वालों के स्ट्रगल पर एक ग्लोबल चर्चा भी शुरू करेगा.
About the AuthorAbhishek Nagar
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
April 20, 2026, 22:25 IST



