टीटीई ने मांगा टिकट, देखते ही पहले कहा- ठीक है, फिर नंबर डालते मशीन ने बताया सच, कहीं आप के साथ भी न हो ऐसा

Last Updated:April 21, 2026, 14:06 IST
मरुधर एक्सप्रेस में टीटीई जांच करने के लिए कोच के अंदर पहुंचा. टिकटों की जांच शुरू हुई. उसी दौरान एक यात्री से टिकट मांगा. उसने टिकट दिखाया,पहली नजर में उसने कहा कि ठीक है, पर इसी दौरान उसे शक हुआ और दोबारा टिकट मांगा. मामला खुल गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.
कहीं आप भी इसी तरह के टिकट के चक्कर में न फंस जाएं. इसलिए सावधान रहें.
जयपुर. मरुधर एक्सप्रेस में टीटीई जांच करने के लिए कोच के अंदर पहुंचा. टिकटों की जांच शुरू हुई. उसी दौरान एक यात्री से टिकट मांगा. उसने टिकट दिखाया,दो यात्रियों को टिकट था. टिकट देखने के बाद पहली नजर में उसने कहा कि ठीक है, पर इसी दौरान उसे शक हुआ और दोबारा टिकट मांगा. इसके बाद हैंड हेल्ड मशीन में नंबर डालते ही असकी मामला समझ में आ गया. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया गया. कहीं आपके साथ ही ऐसा न हो जाए, इसलिए भी अलर्ट रहें.
उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस के जोधपुर पहुंचने पर टिकट जांच की जा रही थी. इसी दौरान दो यात्रियों के मोबाइल टिकट पर संदेह हुआ. पहली नजर में टिकट सामान्य दिख रहा था, लेकिन शक होने पर जब हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन में यूटीएस नंबर डाला गया तो पूरा मामला खुल गया.
जांच में सामने आया कि जो टिकट जोधपुर तक का दिखाया जा रहा था, वह असल में 22 मार्च को कर्नाटक के कुनिगल से चन्नारायपटना के बीच एक यात्री के लिए मात्र 45 रुपए में जारी हुआ था और उस पर यात्रा भी की जा चुकी थी.इसके बाद उसी यूटीएस नंबर (XT6PEBG006) को एआई टूल्स की मदद से एडिट कर अलग-अलग तारीख और रूट के फर्जी टिकट तैयार किए गए. इनमें जयपुर-आगरा (1 मार्च), आसरवा-उदयपुर (28 मार्च) और आगरा फोर्ट-जोधपुर (20 अप्रैल) की यात्राएं शामिल हैं.
प्रत्येक रेलवे टिकट का नंबर अलग होता है, लेकिन यहां एक ही नंबर बार-बार इस्तेमाल हुआ. यही गड़बड़ी पकड़ में आने का सबसे बड़ा कारण बनी. फर्जीवाडा करने वाले दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों कर्नाटक के निवासी हैं.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि एआई या किसी भी डिजिटल माध्यम से टिकट में छेड़छाड़ करना दंडनीय अपराध है, और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसलिए वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचें.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 21, 2026, 14:06 IST



