नाबालिग प्रेमी के प्यार में डूबी महिला, उसी के हाथों दिलवाया पति को जहर, दिमाग हिलाकर रख देगी हत्या की यह साजिश

Last Updated:April 21, 2026, 10:54 IST
Illicit Love Story : राजस्थान में एक बार फिर से पति-पत्नी और वो की ‘खौफनाक’ कहानी सामने आई है. यह कहानी बीकानेर के नोखा इलाके से जुड़ी है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के हाथों पति की हत्या करवा दी. हैरानी की बात यह है कि महिला का प्रेमी नाबालिग है. पत्नी ने साजिश रचकर अपने प्रेमी के हाथों से गन्ने के जूस में जहर मिलवाकर पति को पिलवा दिया था. घटना का खुलासा होते ही मृतक के परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बहू ऐसे गुल खिलाएगी. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पत्नी को पकड़ लिया है. उसके नाबालिग प्रेमी को निरुद्ध किया गया है. पुलिस अब दोनों से पूछताछ करने में जुटी है. राजस्थान में इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 
पति मनीष संग निकिता. अवैध प्रेम संबंधों के फेर में पड़ी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची गहरी साजिश.
बीकानेर. बीकानेर के नोखा थाना इलाके के बंधड़ा गांव में हुए मनीष जांगु हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि मनीष की हत्या किसी बाहरी दुश्मनी की वजह से नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी निकिता ने ही करवाई थी. वह पत्नी के प्रेम अवैध प्रसंग में आड़े आ रहा था. लिहाजा पत्नी ने अपने प्रेमी संग साजिश रचकर उसे रास्ते से हटा दिया. खास बात यह है कि निकिता का प्रेमी नाबालिग है. वह शादी के कुछ साल में ही पति से ऊब गई और उसने एक नाबालिग संग दिल लगा लिया. पुलिस ने अवैध प्रेम संबंधों की बेल को आगे बढ़ा रहे आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया है. उनसे पूछताछ कर केस की कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है.
पुलिस के मुताबिक हत्या का शिकार हुआ मनीष जांगु (24) नागौर जिले के धुंधवालों की ढाणी अलाय का रहने वाला था. उसकी शादी कुछ साल पहले ही निकिता से हुई थी. लेकिन निकिता जल्दी ही अपने पति से ऊब गई. उसके बाद उसकी एक परिचित नाबालिग से दोस्ती बढ़ गई. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. बाद में हालात ये हो गए कि उनको मनीष जांगु अपनी राह का रोड़ा लगने लगा. इस पर निकिता ने साजिश रचकर नाबालिग प्रेमी के हाथों अपने पति की हत्या करवा दी. निकिता के प्यार में डूबे नाबालिग ने आव देखा ना ताव और मनीष घुमाने के बहाने साथ ले गया. बाद में बेहोश कर तार से उसका गला घोंट दिया. निकिता और उसके प्रेमी ने मिलकर कई महीनों पहले हत्या की योजना बनाई थी.
17 अप्रैल को दिया गया था हत्याकांड को अंजामपुलिस की जांच में सामने आया कि चार दिन पहले 17 अप्रैल को निकिता के नाबालिग प्रेमी ने मनीष को बहाने से बुलाया. उसके बाद उसे बोलेरो में घुमाने ले गया. उसी दौरान उसने मनीष को गन्ने के जूस पिलाया. लेकिन उसे पिलाने से पहले उसमें सल्फास डाल दिया. गन्ने का जूस पीते ही मनीष बेहोश हो गया. उसके बाद नाबालिग ने साउंड सिस्टम के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नोखा इलाके के बंधड़ा गांव के एक सुनसान खेत के तालाब में फेंक दिया. निकिता और उसके प्रेमी दोनों ने ऐसी फुलप्रूफ प्लानिंग बनाई थी कि वह हत्या के इस केस में फंसे नहीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.
मोबाइल शव से करीब दो किलोमीटर दूर फेंकादोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मनीष का मोबाइल शव से करीब दो किलोमीटर दूर फेंक दिया ताकि लोकेशन भटकाई जा सके. शव मिलने के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल, चैटिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से केस की कड़ी से कड़ी जोड़ ली और दोनों आरोपियों को धरदबोच लिया. एएसपी ग्रामीण बीएल मीणा के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने मामले की गहन जांच की थी. सीओ जरनैल सिंह और सीआई अरविंद भारद्वाज सहित अन्य टीमों ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने नाबालिग प्रेमी को निरुद्ध किया है जबकि उसकी प्रेमिका निकिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan
First Published :
April 21, 2026, 10:54 IST



