मदन राठौड़ के पाक पर दिए बयान पर बवाल, कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी, हिरासत में यूथ कांग्रेस वर्कर

Last Updated:October 17, 2026, 16:20 IST
राजस्थान के एजुकेशन हब कोटा से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. मशहूर एलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट परिसर में JEE की तैयारी कर रहे दो नाबालिग छात्रों के बीच मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया. उत्तर प्रदेश के एक छात्र ने बिहार के रहने वाले छात्र के सिर पर पिस्तौल जैसी दिखने वाली मेटल/प्लास्टिक की भारी टॉय गन के बट से जानलेवा हमला कर दिया. इससे छात्र का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा. वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी. पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया.
अजमेर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. अजमेर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर चिपकाए हैं. साथ ही स्प्रे से बीजेपी हाय-हाय और गद्दार जैसे नारे लिखे. प्रदर्शनकारियों ने मदन राठौड़ के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की. वहीं, बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटगेट पर मदन राठौड़ का पुतला जलाकर विरोध जताया.
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजमेर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर मदन राठौड़ गो बैक के पोस्टर चिपकाए. कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई. भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक उत्तर शिवम जोशी, सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. सुरक्षा एजेंसियों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची.
मोहित मल्होत्रा समेत पांच कार्यकर्ता हिरासत में
पुलिस ने पूर्व यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा समेत पांच कार्यकर्ताओं को किशनगढ़ से हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि मोहित के नेतृत्व में ही भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए और नारे लिखे गए थे. पुलिस अन्य लोगों की पहचान करने के साथ अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई कर रही है. मामले की जानकारी जुटाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे.
भाजपा ने थाने में दी शिकायत
भाजपा की ओर से सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी गई है. शिकायत में कार्यालय में जबरन घुसने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने मामले में मोहित मल्होत्रा समेत आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है.
बीकानेर में कांग्रेस ने जलाया पुतला
उधर, बीकानेर में भी मदन राठौड़ के बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर और देहात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोटगेट पर मदन राठौड़ का पुतला जलाया. पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने भी बयान पर कड़ी आपत्ति जताई.
मदन राठौड़ के बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है. अजमेर में पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि भाजपा की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
About the AuthorLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 17, 2026, 16:17 IST



