इस होली दोस्तों और परिवार के लिए AI से बनाएं अलग-अलग स्टाइल में होली कार्ड, बस लिख दें ये आसान प्रॉम्प्ट

Last Updated:March 02, 2026, 11:22 IST
इस होली AI टूल्स की मदद से बनाएं यूनिक और क्रिएटिव विशेज कार्ड. गूगल जेमीनी, ChatGPT, Midjourney और Canva जैसे प्लेटफॉर्म पर आसान हिंदी प्रॉम्प्ट्स से मिनटों में तैयार करें पर्सनलाइज्ड होली कार्ड और सोशल मीडिया पर शेयर करें.
होली का त्योहार रंगों की बरसात, हंसी-खुशी और दोस्ती का जश्न है. लेकिन हर साल एक जैसे कार्ड्स भेजने से मजा कम हो जाता है. अब AI की मदद से आप बस आसान कमांड (प्रॉम्प्ट) लिखकर ऐसे यूनिक होली विशेज कार्ड बना सकते हैं कि देखने वाले पूछेंगे ये कहां से बनवाया? इसके लिए कोई ग्राफिक्स स्किल्स की जरूरत नहीं, बस क्रिएटिविटी और सही AI टूल. अलग-अलग टूल्स अलग स्टाइल देते हैं- एक वॉटरकलर जैसा, दूसरा 3D, तीसरा फोटोरियलिस्टिक. इससे आपके कार्ड सबसे अलग और स्पेशल लगेंगे. क्यों अलग-अलग AI टूल यूज करें?
हर टूल का अपना जादू है. एक से बनाया कार्ड ट्रेडिशनल लगेगा, दूसरा मॉडर्न या फनी. परिवार के लिए देसी टच, दोस्तों के लिए प्लेफुल, बच्चों के लिए कार्टूनी- एक ही मैसेज को कई स्टाइल में ट्रांसफॉर्म करके भेजें. कुछ पॉपुलर AI टूल्स और हिंदी प्रॉम्प्ट्स (कॉपी-पेस्ट करके यूज करें).
गूगल जेमीनी या जेमीनी ऐप (फ्री): अपनी फोटो को होली थीम में बदलने के लिए बेस्ट है. कमांड: ‘इस सेल्फी को रंग-बिरंगे होली उत्सव में बदल दो, चेहरे पर गुलाल, पारंपरिक कपड़े, खुश मुस्कान, सिनेमैटिक लाइटिंग, होली विशेज कार्ड स्टाइल में हाई रेजोल्यूशन’
Add as Preferred Source on Google
ChatGPT + DALL-E 3: आसान और हिंदी में परफेक्ट. कमांड: “एक खूबसूरत होली विशेज कार्ड बनाओ जिसमें इंद्रधनुषी रंग बिखर रहे हों, परिवार होली खेल रहा हो, गुजराती स्टाइल में लिखा हो ‘रंग भरी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं’, मॉडर्न मिनिमल डिजाइन, हाई क्वालिटी’
‘, जीवंत और यूनिक”
Midjourney (Discord पर): आर्टिस्टिक इमेजेस के लिए टॉप. कमांड: ‘/imagine prompt: होली विशेज कार्ड, हवा में रंगीन गुलाल उड़ते हुए, बच्चे पिचकारी मारते हुए हंस रहे हैं, वॉटरकलर और डिजिटल आर्ट मिक्स, फेस्टिव मैरीगोल्ड बॉर्डर, elegant टेक्स्ट ‘होली 2026 की शुभकामनाएं’, अल्ट्रा डिटेल्ड’.
Canva Magic Studio या Pixazo: स्पेशल होली कार्ड मेकर. कमांड: ‘हंसते दोस्तों वाला होली कार्ड, पिचकारी और ठंडाई, हैंड-ड्रॉन मोटिफ्स, गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं ‘होली की हार्दिक शुभकामनाएं’.
कैसे शुरू करें? फ्री वर्जन ट्राय करें (ज्यादातर में फ्री क्रेडिट्स मिलते हैं), प्रॉम्प्ट में डिटेल्स डालें: स्टाइल (वॉटरकलर, 3D, रियलिस्टिक), एलिमेंट्स (गुलाल, पिचकारी, फूल), टेक्स्ट (‘होली की शुभकामनाएं’, नाम), रंग (गुलाबी, हरा, नीला). जेनरेट होने के बाद डाउनलोड करें और WhatsApp, Instagram पर शेयर करें.
इस होली AI से यूनिक कार्ड बनाकर अपने अपनों को सरप्राइज दें. ये न सिर्फ अलग लगेंगे, बल्कि आपकी क्रिएटिविटी भी चमकाएंगे. बस कमांड लीखिए और होली को AI के कलर से और भी रंगीन बनाइए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
March 02, 2026, 11:22 IST



