Health

गुजरात के व्यापारी का जड़ी-बूटियों से खास प्रोडक्ट, दिल्ली में लोगों की बना पहली पसंद, सिरदर्द, खर्राटे और नींद के लिए है रामबाण

नई दिल्ली: प्रदूषण के गंभीर से गंभीर पार्टिकल्स यानी कण हो या फिर नींद ना आने की दिक्कत. माइग्रेन से लेकर सिर दर्द हो इन सब का निचोड़ गुजरात के एक व्यापारी ने निकाला है. उन्होंने देसी जड़ी बूटियां से तैयार किया है एक ऐसा हर्बल और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट, जिसे आप अगर एक बार उंगली पर लेकर अपने सिर या नाक के अंदर लगा लेंगे तो आपको सर्दी जुकाम खांसी है तो ठीक हो जाएगा. सिर दर्द या फिर प्रदूषण की वजह से एलर्जी यह सब कुछ ठीक होने का दावा वह कर रहे हैं.

आपको बता दें इनका नाम शिवलाल पुजारा है, जो कि गुजराती व्यापारी हैं. इनका बेटा नेचुरोपैथी डॉक्टर है, जो कि अहमदाबाद में ही हैं. उनकी पूरी यूनिट भी अहमदाबाद में ही लगी हुई है. गुजराती व्यापारी शिवलाल पुजारा के ब्रांड का नाम है अनन्या हेल्थ केयर और इन दिनों वह दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शनी में अपने इस प्रोडक्ट को लेकर के आए हुए हैं. सरकार की ओर से जितनी भी प्रदर्शनी लगाई जाती है, उन सब में वह हिस्सा लेते हैं. गुजरात सरकार भी इनको काफी बढ़ावा दे रही है.

इन जड़ी बूटियां से बनाया है नेचुरल पावर

शिवलाल पुजारा ने बताया कि जो प्रोडक्ट आपको सर्दी जुकाम खांसी, सिर दर्द, नींद ना आना, खर्राटे और प्रदूषण की एलर्जी से बचाता है, उसका नाम नेचुरल पावर है. इसे देसी जड़ी बूटियों से बनाया गया है, जिसमें कपूर, इलायची और लौंग के साथ ही तमाम तरह के देसी जड़ी बूटियां डाली गई हैं. इसीलिए यह काफी फायदेमंद है. लोगों को काफी पसंद भी आता है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके पास एक ऐसा हर्बल स्प्रे है, जिसे सोने से पहले अगर आपने अपने कमरे के अंदर छिड़क दिया तो मच्छर आपको परेशान नहीं करेंगे. इसके अलावा एक और स्प्रे उन्होंने बनाया है. जो कि कमर दर्द के लिए है. अगर आपका कमर दर्द बहुत साल पुराना है और एक बार आपने इसे स्प्रे कर लिया तो यह कमर दर्द आपका ठीक कर देगा.

नाभि तेल कर देगा बॉडी डिटॉक्स

शिवलाल पुजारा ने बताया कि उनके पास एक नाभि का तेल भी है, जिसे अगर आपने नाभि पर लगा लिया और नाभि पर लगाकर रात में सो गए तो आपकी बॉडी डिटॉक्स हो जाएगी. यानी तलवे से लेकर के सिर तक की गंदगी को यह अगले दिन आपकी बॉडी से बाहर कर देगा. जो भी अंदर गंदगी जमा हो रही होगी. उसे भी यह ठीक कर देगा.

उन्होंने बताया कि उनके सारे प्रोडक्ट वेरीफाइड हैं. उनके बेटे का अहमदाबाद में नेचुरोपैथी सेंटर है, क्योंकि उनका बेटा नेचुरोपैथी डॉक्टर है. वहीं पर यह सारे प्रोडक्ट बनते हैं. देसी जड़ी बूटियां इस्तेमाल होती हैं. कई महिलाएं इसे मिलकर बनाती हैं, इसलिए सरकार इसे प्रमोट कर रही है. इसके कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj