करौली में 20 करोड़ की लागत से हो रहा ये काम… क्या अब खत्म होगी हर साल की पानी की किल्लत

Last Updated:April 22, 2026, 22:47 IST
Karauli News: अमृत योजना के तहत करौली शहर में पेयजल सुधार के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं. तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार को देखते हुए नई विकसित हो रही आवासीय कॉलोनियों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार मीणा ने बताया कि अमृत योजना के तहत करौली शहर में पेयजल सुधार के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
करौली. करौली शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत और व्यवस्थित बनाने के लिए केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत बड़े स्तर पर काम तेजी से जारी है. करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य नई कॉलोनियों तक नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना और पुराने शहर की जर्जर हो चुकी पाइपलाइनों को बदलना है. इस महत्वाकांक्षी योजना से आने वाले समय में शहरवासियों को पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार मीणा ने बताया कि अमृत योजना के तहत करौली शहर में पेयजल सुधार के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं. तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार को देखते हुए नई विकसित हो रही आवासीय कॉलोनियों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है. इसके साथ ही पुराने शहर में वर्षों पुरानी और क्षतिग्रस्त जीआई पाइपलाइनों को बदलकर नई पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे लीकेज और पानी की बर्बादी पर रोक लग सकेगी.
नलकूप और पाइपलाइन का काम तेजउन्होंने बताया कि परियोजना के तहत शहर में लगभग 31 नलकूपों का निर्माण प्रस्तावित है. इनमें से करीब एक दर्जन नलकूपों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष पर तेजी से काम जारी है. इन नलकूपों के शुरू होने से जल स्रोतों में वृद्धि होगी और पानी की उपलब्धता बेहतर बनेगी. इसके अलावा शहर में करीब 100 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे जल वितरण व्यवस्था अधिक सुचारू और प्रभावी हो सकेगी.
बड़ा जलाशय बनेगा सहाराइसी कड़ी में शिकारगंज क्षेत्र में 12 लाख 50 हजार लीटर क्षमता का एक विशाल उच्च जलाशय निर्माणाधीन है. यह जलाशय तैयार होने के बाद करौली का सबसे बड़ा जलाशय होगा. इसके बनने से शहर के विभिन्न हिस्सों में पर्याप्त दबाव के साथ पानी की आपूर्ति संभव हो सकेगी और जल संकट की स्थिति में भी संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी.
गर्मी में मिलेगी राहतअधिशासी अभियंता ने बताया कि कार्य फिलहाल निर्धारित समयसीमा के अनुरूप प्रगति पर है और विभाग की प्राथमिकता है कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए. योजना के पूर्ण होते ही खासतौर पर गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. शहरवासियों के लिए यह योजना किसी राहत से कम नहीं है, क्योंकि हर साल गर्मियों में पानी की किल्लत एक बड़ी समस्या बन जाती है. ऐसे में अमृत योजना के तहत हो रहे ये कार्य भविष्य में करौली की पेयजल व्यवस्था को मजबूत आधार देंगे और लोगों को नियमित व पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगे.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Karauli,Karauli,Rajasthan
First Published :
April 22, 2026, 22:47 IST



