उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा, अमित शाह ने ‘ममता दीदी के गुंडों’ को दी चेतावनी, घर से बाहर नहीं निकलना वरना…

होमताजा खबरदेश
वरना उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा, अमित शाह ने ममता के गुंडों को दी चेतावनी
Last Updated:April 24, 2026, 00:03 IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर बृहस्पतिवार को 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ.
अमित शाह ने ममता दीदी के गुंडों को चेतावनी दी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज पहले फेज में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले. मैं गुंडों को बोलता हूं, दूसरे फेज में भी बाहर मत आना वरना… उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा.” पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर बृहस्पतिवार को 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ. दूसरे चरण के तहत 142 सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. मतगणना चार मई को की जाएगी.
इससे पहले, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पश्चिम बंगाल में ‘एक भी घुसपैठिये को’ घुसने नहीं दिया जाएगा और यहां पहले से मौजूद अवैध प्रवासियों को ‘चुन चुन कर बाहर निकाला जाएगा’. हुगली जिले के बालागढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है।
शाह ने कहा, “आज पहले चरण का मतदान लगभग समाप्त हो चुका है, और यह बंगाल में मेरा 30वां कार्यक्रम है। पांच मई को दीदी का खेल खत्म हो जाएगा। बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।”
शाह ने यह आरोप लगाया कि घुसपैठ से राज्य की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, “घुसपैठिए बंगाल के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं, गरीबों का राशन खा रहे हैं और देश की सुरक्षा को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं।”
अगले चरण के चुनाव के लिए भाजपा के अभियान को तेज करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने मतदाताओं से भाजपा का समर्थन करने का आग्रह किया।
उन्होंने रैली में कहा, “29 अप्रैल (दूसरे चरण का मतदान) को आपको कमल के चिन्ह के सामने वाला बटन दबाना है। यह सिर्फ किसी को विधायक बनाने या भाजपा सरकार बनाने के लिए है। यह बंगाल की धरती को घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए है।”
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kolkata,West Bengal
First Published :
April 23, 2026, 23:33 IST



