उम्र सिर्फ नंबर है! बुढ़ापे को मात दे रहा ये हैंडसम हंक, 31 साल पुराने 1 गाने पर तो आज भी मर-मिटती हैं लड़कियां

Last Updated:November 04, 2026, 05:31 IST
फिटनेस की बात हो और मिलिंद सोमन का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है. मॉडलिंग से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाले मिलिंद सोमन आज भी अपनी फिटनेस और शानदार स्टैमिना को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. खास बात यह है कि 61 साल की उम्र में भी उनका जोश और खुद को फिट रखने का जुनून कम नहीं हुआ है.31 साल पहले आए उनके गाने मेड इन इंडिया में उनका लुक देखकर तो आज भी लड़कियां मर मिटती हैं.
नई दिल्ली. जाने माने एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन आज भी लाखों लोगों के लिए मिसाल बने हुए हैं. 61 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देख लड़कियां आहें भरने लगती हैं. कभी स्विमिंग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले मिलिंद आज भी मैराथन और लंबी दूरी की दौड़ में हिस्सा लेते हैं.उम्र तो महज उनके लिए एक नंबर है. 31 साल पहले अपने गाने मेड इन इंडिया से तो उन्होंने तहलका मचा दिया था. एक्टर का जन्म आज ही के दिन 4 नवंबर 1965 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था.(फोटो साभार: instagram@milindrunning)
मिलिंद स्टैमिना और फिट रहने का जुनून युवाओं को हैरान कर देता है. मॉडलिंग और फिल्मों में नाम कमाने वाले मिलिंद की फिटनेस का सफर बेहद दिलचस्प है.वह आज भी लंबी दूरी की दौड़ और मैराथन में हिस्सा लेते हैं. उनकी फिटनेस देखकर कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता.(फोटो साभार: instagram@milindrunning)
जब वह सात साल के थे, तब उनका परिवार मुंबई आ गया. उन्होंने मुंबई के डॉ. एंटोनियो डा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी हासिल किया. हालांकि, पढ़ाई के साथ-साथ उनका रुझान मॉडलिंग की दुनिया की तरफ बढ़ने लगा था.(फोटो साभार: instagram@milindrunning)
Add as Preferred Source on Google
मिलिंद ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और देखते ही देखते विज्ञापन जगत में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए. उनकी लोकप्रियता को असली पहचान 1995 में मिले म्यूजिक वीडियो ‘मेड इन इंडिया’ से मिली. अलीशा चिनॉय के इस गाने में मिलिंद नजर आए थे. यह वीडियो उस दौर में काफी लोकप्रिय हुआ और मिलिंद रातोंरात युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गए.(फोटो साभार: instagram@milindrunning)
इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. छोटे पर्दे पर ‘कैप्टन व्योम’ और ‘सी हॉक्स’ जैसे सीरियल्स से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली. वहीं फिल्मों में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. मिलिंद अब तक अलग-अलग भाषाओं की करीब 40 फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी चर्चित फिल्मों में ’16 दिसंबर’, ‘भेजा फ्राई’, ‘नक्षत्र’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.(फोटो साभार: instagram@milindrunning)
लेकिन मिलिंद की पहचान सिर्फ एक अभिनेता या मॉडल तक सीमित नहीं है. फिटनेस के प्रति उनका लगाव बचपन से ही रहा है. उन्होंने महज छह साल की उम्र में तैराकी शुरू कर दी थी. इसी जुनून ने उन्हें खेल के मैदान में भी पहचान दिलाई. साल 1984 में काठमांडू में हुए पहले दक्षिण एशियाई खेलों में उन्होंने तैराकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.(फोटो साभार: instagram@milindrunning)
मिलिंद ने आगे भी अपनी फिटनेस से कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. साल 2015 में उन्होंने पहली ही कोशिश में आयरनमैन चैलेंज पूरा कर लिया था. इस कठिन प्रतियोगिता को उन्होंने 15 घंटे और 19 मिनट में पूरा किया. इसके अलावा 30 दिनों में 1,500 किलोमीटर दौड़ने की उपलब्धि के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ. साल 2016 में उन्होंने बर्लिन मैराथन में भी हिस्सा लिया और 42.2 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 32 मिनट में पूरी की.(फोटो साभार: instagram@milindrunning)
आज भी मिलिंद अपनी फिटनेस को लेकर उतने ही गंभीर हैं. वह रोजाना एक्सरसाइज और दौड़ के लिए समय निकालते हैं. उम्र बढ़ने के साथ जहां कई लोग अपनी शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, वहीं मिलिंद लगातार खुद को नई चुनौतियां देते रहते हैं. वह देश-विदेश में होने वाली मैराथन में हिस्सा लेते हैं और लोगों को भी सेहत के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हैं. यही वजह है कि मिलिंद सोमन आज सिर्फ फिल्मी जगत का जाना-पहचाना नाम नहीं, बल्कि फिटनेस के मामले में भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. बुढ़ापे को तो वह मात दे रहे हैं. 61 साल की उम्र में उनका यह जज्बा बताता है कि फिट रहने के लिए उम्र नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और लगातार मेहनत जरूरी है.(फोटो साभार: instagram@milindrunning)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
November 04, 2026, 05:31 IST



