Health

एक गलती.. लू, बुखार और डीहाइड्रेशन के हो सकते हैं शिकार, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के तरीके

होमताजा खबरlifestyle

एक गलती.. लू, बुखार और डीहाइड्रेशन के हो सकते हैं शिकार, जानें लक्षण और बचाव

Last Updated:April 25, 2026, 08:38 IST

छतरपुर जिले में गर्मी का कहर जारी है. जिले में तापमान बढ़ता जा रहा है जिससे डिहाइड्रेशन और लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप डीहाइड्रेशन मेंटेन करते हैं तो आप गर्मी से राहत पा सकते हैं तो आइए जानते हैं इसके लक्षण और उपाय. 

Health Tips. छतरपुर जिले में गर्मी होने की वजह से जिले के अस्पतालों में उल्टी और दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं. दरअसल, जिले में तापमान बढ़ता जा रहा है जिससे डिहाइड्रेशन और लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. डीहाइड्रेशन के चलते हर साल लोगों की डेथ भी हो जाती है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक डिहाइड्रेशन से आसानी से बचा जा सकता है. इसके लिए एक्सपर्ट कुछ टिप्स बताते हैं जिसे अपनाकर डिहाइड्रेशन के लक्षण पता कर सकते हैं. साथ ही इससे बचाव का तरीका भी अपना सकते हैं. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से

छतरपुर के गौरिहार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ जीतेंद्र वर्मा लोकल 18 से बातचीत में बताते हैं कि जिले में हर दिन तापमान बढ़ रहा है. जिसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. हालांकि, काम करने के लिए लोगों को घर से बाहर तो निकलना ही होगा. ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन मेंटेन करके रखना होगा. क्योंकि डिहाइड्रेशन होने से लोगों की डेथ भी हो जाती है. इसलिए आप चाहे बाइक से जा रहे हों या कार से या फिर पैदल ही क्यों न जा रहे हों. आपको पानी अपने साथ रखना हैं. 10 से 20 मिनट के अंतराल में पानी पीते रहें. शरीर में फुल कपड़े पहनने का प्रयास करें ताकि धूप सीधे शरीर के संपर्क में न आए.

पानी पीने में न करें ये गलतीडॉ बताते हैं कि अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपको बहुत ज्यादा प्यास लगी है और आपको तुरंत पानी नहीं मिल रहा जिसके चलते कुछ देर के लिए अपनी प्यास रोक ली है और फिर जैसे ही पानी मिलता है तो इकट्ठा 2-3 लीटर पानी पीने की कोशिश बिल्कुल न करें. अगर पानी बहुत ठंडा है तो फिर इससे बचें. आपको कोशिश यही करनी है कि दिन में पानी की फ्रीक्वेंसी ज्यादा रखनी है लेकिन एक बार में ही इकट्ठा पानी नहीं पीना है.

ऐसे पता करें डिहाइड्रेशनडॉ बताते हैं आप अपने शरीर में डिहाइड्रेशन का पता भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको टॉयलेट जाना है वहां अपने यूरीन का कलर देखें. अगर यूरिन पीली पास हो रही है तो आपकी बॉडी हाइड्रेट हो चुकी है. इसके लिए तुरंत आपको पानी की जरूरत है.

ऐसे करें बॉडी हाइड्रेटडॉक्टर बताते हैं कि गर्मी के दिनों में मुंह सूखता है और शरीर में पसीना ज्यादा निकलता है जिसके चलते शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है. दरअसल, ये इलेक्ट्रोलाइट्स ही शरीर के विटामिन होते हैं. इसलिए गर्मियों में फल और जूस का सेवन बढ़ा देना चाहिए. हालांकि, हर कोई जूस नहीं पी सकता है लेकिन 10 रुपए का गन्ना जूस तो सभी पी सकते हैं. इसमें नींबू और पुदीना रहता है. ये जूस शरीर को विटामिन सी के साथ पानी की कमी भी दूर करता है.

लिक्विड लेते रहेंडॉक्टर बताते हैं कि गर्मी में कोशिश यहीं करें कि हर आधे घंटे में लिक्विड लेते रहें. चाहे आप पानी पीते रहें या दही लस्सी या छाछ या तरबूज, खरबूजा या अंगूर या किसी भी फल का जूस पी सकते हैं.

About the AuthorMohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Chhatarpur,Madhya Pradesh

First Published :

April 25, 2026, 08:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj