एम एस धोनी का फिटनेस मंत्र, रोज एक्सरसाइज करो और सिंपल फूड खाओ, पर कैसे, जानिए पूरा गणित

Last Updated:October 28, 2026, 11:58 IST
MS Dhoni Fitness Mantra: एम एस धोनी जब भी कुछ कहते हैं पूरा देश उनकी बातें सुनता है. वे हर मामलों में बेहद कुल है. इस बार उन्होंने युवाओं को फिटनेस मंत्र दिया है. एक कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि आपके फिट रहने का क्या राज है, तो उन्होंने युवाओं को फिटनेस के बेहद संजीदा मंत्र दे दिया है. उन्होंने कहा फिट रहने का सिंपल फंडा है, रोज एक्सरसाइज करो और सिंपल फूड खाओ. आखिर क्या है यह सिंपल फूड, जानिए इसका पूरा गणित.
एमएस धोनी का फिटनेस मंत्र बेहद सरल और आसानी से अपनाने योग्य है. एक कार्यक्रम में एम एस धोनी फिटनेस को लेकर डॉक्टरों की तरह बेहद सटीक बातें बता रहे हैं. एम एस धोनी ने कहा कि फिट रहने के लिए कोई बड़ी चीज आपको नहीं करनी है. सिंपल तरीके से ही सब कुछ हो जाएगा. बस, अपनी आदतों में कुछ सुधार करनी होगी. धौनी ने कहा कि पहले के जमाने में हमारे खान-पान में कार्बाहाइड्रैट की मात्रा ज्यादा होती थी. इसका वाजिब कारण था. पहले के लोगों को शारीरिक श्रम ज्यादा करना होता था. अधिकांश लोग खेत में काम करते हैं या अपने जातिगत पेशे में थे. इनमें बहुत बल और ताकत की जरूरत होती थी और वे दिन-रात मेहनत करते रहते थे. इन स्थितियों में यही कार्बोहाइड्रैट तेजी से शरीर में एनर्जी में बदल देता था. Photo : PTI
धोनी ने कहा कि अब वो जमाना नहीं है. पहले के जमाने में लोगों को काफी मेहनत करनी होती थी आज किसी भी काम में शारीरिक मेहनत की कम जरूरत पड़ती है. आपको घर से कहीं भी जाना है तो आपके पास वाहन होता है. अगर नहीं है तो तुरंत आपको कैब मिल जाएगी. आप दफ्तर में काम करते हैं तो वहां भी कंप्यूटर पर बैठकर काम होता है. जहां शारीरिक काम की जरूरत हाल तक थी वहां अब मशीनें आ गई हैं. इसलिए लोग अब शारीरिक मेहनत नहीं कर पाते हैं. ऐसे में जो कार्बोहाइड्रैट पहले एनर्जी में तब्दील हो जाती थी अब वही कार्बोहाइड्रैट फैट यानी चर्बी में बदलने लगती है और सारी बीमारियों की शुरुआत यहीं से होने लगती है. Photo : PTI
धोनी ने कहा कि फिट रहने के लिए हमें पहले की तरह ही शारीरिक मेहनत करने की जरूरत है. धौनी के इस बयान को कई लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. धोनी ने कहा कि सबसे पहले आपको एक्सरसाइज करने की जरूरत है. हर व्यक्ति को हर दिन एक्सरसाइज करनी जरूरी है. उन्होंने कहा कि बच्चों को निश्चित रूप से खेल के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए. इसका मकसद यह नहीं होना चाहिए कि बच्चा आगे जाकर चैंपियन ही बने बल्कि इसका मूल मंत्र फिटनेस होना चाहिए. बच्चा जिस भी खेल में खेलना चाहता हो, उसे वही खेल खेलने देना चाहिए. उसे अपनी प्रतिभा को खुद परखने के लिए छोड़ देना चाहिए. Photo : PTI
Add as Preferred Source on Google
एमएस धोनी कहते हैं ठीक है आप व्यस्त रहते हैं, आपके पास समय नहीं है लेकिन 24 घंटे में 1 घंटा तो निकल ही सकता है. एक घंटा आप अपनी सेहत पर दीजिए. इसे आप फ्लेक्सिबल बना सकते हैं. यानी यदि आपके पास एक साथ 1 घंटे का समय नहीं है तो आप इसे दो या तीन भागों में बांट सकते हैं. यानी आधा घंटे एक साथ एक्सरसाइज कर लीजिए फिर आधा घंटे एक साथ कर लीजिए. यदि इसमें भी समय की दिक्कत है तो 15-20 मिनट का स्लॉट भी बना सकते हैं. इनमें स्ट्रैंथ ट्रेनिंग की ज्यादा जरूरत होती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाइडलाइन के मुताबिक हर व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए. बच्चों और किशोरों को हर रोज कम से कम औसतन 1 घंटा तेज मेहनत वाला खेल खेलना चाहिए. क्योंकि इस समय बच्चों का शारीरिक विकास हो रहा होता है. इस समय ज्यादा देने की आवश्यकता है. Photo : PTI
अब बात आती है खाने-पीने की. एमएस धोनी कहते हैं कि भोजन को जितना संभव हो उतना सादा रखें. यानी एकदम सिंपल भोजन करें. आपके भोजन में ज्यादा कार्बोहाइड्रैट और फैट नहीं होना चाहिए. घर का बना शुद्ध खाना खाएं. जो खेलकूद में हैं, उन्हें थोड़ा ताकत वाली चीजें खानी होती है लेकिन जो सामान्य लोग है, उन्हें सिंपल भोजन ही करना चाहिए. हालांकि हर व्यक्ति को उसके काम और उम्र के हिसाब से अलग-अलग तरह की और अलग-अलग मात्रा में फूड की जरूरत होती है लेकिन सामान्य तौर पर भोजन शुद्ध होना चाहिए. ज्यादा तला-भुना, ज्यादा मीठा, ज्यादा नमकीन चीजें न खाएं. Photo : PTI
धोनी कहते हैं कि फिटनेस सिर्फ खिलाड़ियों या जिम जाने वालों के लिए ही नहीं है. यह हर व्यक्ति के लिए है. इसलिए हमारी बड़ी आबादी को को रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देने की आवश्यकता है. धौनी फास्ट फूड और जंक फूड के एकदम खिलाफ है. वे कहते हैं कि हमें इन चीजों से बचना चाहिए. ये चीजें हमारे शरीर में सुस्ती लाती है. जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते हैं, उनके लिए तो फास्ट फूड और भी ज्यादा खराब है. इसलिए इन चीजों से बचना चाहिए. जितना संभव हो आप मीठी चीजें कम खाएं. अगर आप मीठी चीजें नहीं खाएंगे तो हमेशा एनर्जेटिक महसूस करेंगे. Photo : PTI
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 28, 2026, 11:50 IST



