सचिन पायलट की दोनों टांगे अब कांग्रेस में है, वे संभल गए हैं- अशोक गहलोत

Last Updated:April 27, 2026, 16:59 IST
Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर से सचिन पायलट को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है। वे अब कभी कांग्रेस को छोड़कर नहीं जाएंगे.
गहलोत बोले पायलट कांग्रेस छोड़ने के नतीजों के बारे में समझ गए हैं.
जयपुर. अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही जुबानी जंग अभी तक भी थमी नहीं है. सचिन पायलट को लेकर आज अशोक गहलोत ने एक बार फिर से कहा कि सचिन पायलट की दोनों टांगे अब कांग्रेस में हैं. वे अब पूरी तरह से कांग्रेस के साथ हैं. गहलोत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब वे कभी कांग्रेस छोड़ने के बारे में नहीं सोचेंगे. वे अब इस बात को समझ भी चुके हैं और संभल भी गए हैं. गहलोत ने यह बयान आज पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से लौटने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर मीडियो से बातचीत करते हुए दिया.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 27, 2026, 16:49 IST



