National

Akhilesh Yadav IPS Ajay Pal Sharma News: बीजेपी ने टेस्‍ट क‍िए एजेंट भेजे हैं… IPS अजय पाल शर्मा को हड़काते देख अख‍िलेश यादव आगबबूला

होमताजा खबरदेश

BJP ने टेस्‍ट क‍िए एजेंट भेजे हैं… IPS अजय पाल शर्मा को देख अख‍िलेश आगबबूला

Last Updated:April 27, 2026, 22:43 IST

Akhilesh Yadav IPS Ajay Pal Sharma News: बंगाल चुनाव से पहले आईपीएस अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर टीएमसी और अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला किया. अख‍िलेश ने तो सरकार बनने पर ऐसे अफसरों को देख लेने की धमकी दी. वहीं बीजेपी ने उन्हें सख्त ऑब्जर्वर बता समर्थन किया.BJP ने टेस्‍ट क‍िए एजेंट भेजे हैं... IPS अजय पाल शर्मा को देख अख‍िलेश आगबबूलाZoomआईपीएस अजय पाल शर्मा के वीड‍ियो देख अख‍िलेश गुस्‍से में.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. चुनाव आयोग ने यूपी कैडर के आईपीएस और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना इलाके में पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा तो टीएमसी आगबबूला हो गई. अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला बोल दिया है और अधिकारियों को सख्त अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. अख‍िलेश ने तो यहां तक कहा क‍ि बीजेपी ने टेस्‍ट क‍िए एजेंट भेजे हैं. सरकार बनने दो बख्‍शेंगे नहीं.

वायरल वीडियो: जहांगीर को बोल देना, कायदे में रहे

बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ऑब्जर्वर के रूप में तैनात आईपीएस अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में वह टीएमसी प्रत्याशी और अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान के ठिकाने पर जाकर उनके लोगों को सख्त चेतावनी देते दिख रहे हैं. वीडियो में शर्मा स्पष्ट रूप से कहते सुने जा रहे हैं, बोल देना जहांगीर को क़ायदे में रहे, नहीं तो अच्छे से खबर ले लेंगे.

प. बंगाल में भाजपा ने ऑब्जवर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं। दीदी हैं, दीदी रहेंगी!

सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जाँच होगी और बेहद सख़्त… pic.twitter.com/MlQuCiSn3p

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj