Trending Diya: तीस रुपए से शुरू कीमत, डिजाइन ऐसा कि देखते ही खरीदने का करेगा मन, भरतपुर में छाए ये दीपक

Last Updated:October 26, 2026, 19:53 IST
Trending Diya: दीपावली से पहले भरतपुर के बाजारों में स्टैंड वाले मिट्टी के दीपकों की खूब मांग है. 30 से 50 रुपये तक कीमत वाले ये आकर्षक डिजाइनर दीये घर-आंगन और पूजा स्थलों की सजावट के लिए लोगों की पसंद बन रहे हैं. वहीं, ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुंभकार नए-नए डिजाइन के दीपक तैयार करने में जुटे हैं.
भरतपुर. दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है, घरों को रोशन करने के लिए लोग खरीदारी में जुट गए हैं. वहीं दीपावली पर मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुंभकारों के यहां भी काम तेजी से चल रहा है. भरतपुर में इस बार स्टैंड वाले आकर्षक डिजाइन के दीपक लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कुंभकार नए-नए डिजाइन के दीपक तैयार करने में जुटे हुए हैं. दीपावली के त्योहार पर मिट्टी के दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कुंभकार अपने हाथों से सुंदर और आकर्षक दीपक बना रहे हैं. इस बार बाजार में सामान्य दीपकों के साथ स्टैंड वाले दीपकों की मांग भी देखने को मिल रही है.
इन दीपकों का डिजाइन अलग होने के कारण ग्राहक इन्हें खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं. त्योहार के मौके पर लोग अपने घरों आंगन और पूजा स्थलों को सजाने के लिए ऐसे दीपक पसंद कर रहे हैं. जो देखने में सुंदर होने के साथ-साथ सजावट को भी खास बना सकें कुंभकार सोहन सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि दीपावली नजदीक आने के साथ ही दीपक बनाने का काम तेज हो गया है. इस बार स्टैंड वाले दीपकों की मांग अधिक है क्योंकि लोग त्योहार पर कुछ नया और आकर्षक खरीदना पसंद करते हैं. ग्राहकों की इसी पसंद को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन के दीपक तैयार किए जा रहे हैं ताकि बाजार में उन्हें बेहतर विकल्प मिल सकें.
उन्होंने बताया कि स्टैंड वाले दीपकों की कीमत 30 रुपये से शुरू होकर 50 रुपये तक रहती है. कीमत दीपक के डिजाइन और आकार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है किफायती कीमत और आकर्षक बनावट के कारण ये दीपक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. दीपावली के त्योहार को देखते हुए कुंभकारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दीपकों की खरीदारी और बढ़ेगी ऐसे में मिट्टी के दीपक बनाने वाले कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. ताकि समय पर ग्राहकों की मांग पूरी की जा सके वहीं स्टैंड वाले दीपक इस बार दीपावली की सजावट के लिए बाजार में खास आकर्षण बने हुए हैं.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
October 26, 2026, 19:53 IST



