Entertainment
रुठी हुई जूही चावला को बांसुरी बजाकर मनाते हैं ऋषि कपूर,अलका याग्निक संग कुमार सानू ने गाया 4.23 मिनट का हिट गाना

ऋषि कपूर और जूही चावला ने साथ में कई फिल्मों में काम किया. उनमें से एक फिल्म का नाम ‘साजन का घर’ है. इस फिल्म का बहुत ही रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे अलका याग्निक और कुमार सानू ने मिलकर गाया है. इस गाने के नाम ‘अपनी भी जिंदगी में खुशियों के पल’ चार मिनट 23 सेकेंड के इस गाने में ऋषि कपूर, जूही चावला को तरह-तरह से मनाते हुए नजर आ रहे हैं. वह शुरुआत में बांसुरी बजाते हैं और रुंआसी जूही को मनाते हैं. फिर दोनों रोमांटिक मोड में नजर आते हैं. यह गाना फिल्म से भी ज्यादा हिट हुआ. इसका म्युजिक नदीम श्रवण ने दिया और गाने के बोल समीर ने लिखे थे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



