IND vs NZ: ‘इस बार ऐसा नहीं होगा’, न्यूजीलैंड में रोहित-विराट को ‘खामोश’ रखने का प्लान, कीवी कप्तान का ओपन चैलेंज

होमखेलक्रिकेट
न्यूजीलैंड में रोहित-विराट को ‘खामोश’ रखने का प्लान, कीवी कप्तान का ओपन चैलेंज
Last Updated:September 07, 2026, 23:43 IST
Mitchell santner challenge to rohit virat: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का कहना है कि वह जानते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड में पहले काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, भारत के आगामी दौरे को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है. सैंटनर को उम्मीद है कि जब दोनों दिग्गज इस साल के अंत में न्यूजीलैंड में होंगे, तो इस बार वहां की पिच और परिस्थितियां उनके लिए उतनी अनुकूल नहीं होंगी.रोहित और विराट को लेकर मिचेल सैंटनर ने दिया बड़ा बयान.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगामी वनडे सीरीज के लिए खुली चुनौती दी है. सैंटनर ने कहा कि अतीत में इन दोनों दिग्गजों को न्यूजीलैंड की पिचें रास आई है, लेकिन उम्मीद है इस बार हालात अलग होंगे. कोहली और रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सिर्फ 50 ओवर का फॉर्मेट ही खेलते हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में पांच वनडे, पांच टी20 इंटरनेशनल और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं.
सैंटेनर ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में कहा, ‘‘यह एक चुनौती होगी. हमने लंबे समय से देखा है कि वे दोनों अब भी बेहद अच्छे खिलाड़ी हैं और वनडे क्रिकेट के माहिर हैं. अतीत में न्यूजीलैंड की कुछ पिचें उन्हें काफी रास आई हैं. उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा.’’
सैंटनर ने भारत-न्यूजीलैंड सीरीज को वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम हिस्सा करार दिया. ‘यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग’ में ‘एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स’ की कप्तानी कर रहे सैंटनर ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि यह शानदार सीरीज होगी. यह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा है. सीमित मैचों के बीच हर टीम वर्ल्ड कप के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ संयोजन बनाने की कोशिश कर रही है.’’
वर्ल्ड कप की तैयारी पर नजर
सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ पांच वनडे खेलने हैं. इसके बाद घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच होंगे और फिर सितंबर 2027 में इंग्लैंड में वर्ल्ड कप की तैयारियां की जाएंगी. उन्होंने कहा, “सबसे पहले हमारा लक्ष्य घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ सीरीज जीतना है. यह हमारे लिए शानदार उपलब्धि होगी. इसके बाद अगले साल अक्टूबर तक वर्ल्ड कप के लिए टीम का सही संयोजन तैयार करने पर ध्यान रहेगा.’’
टेस्ट सीरीज में होगी अग्निपरीक्षाभारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक रूप से 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इस जीत के साथ उसने भारत का घरेलू मैदान पर 12 साल से अधिक समय और 18 सीरीज से चला आ रहा अजेय अभियान खत्म कर दिया था. भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव के दौर को देखते हुए सैंटनर ने कहा कि नवंबर में न्यूजीलैंड में होने वाले दो टेस्ट मैच भारतीय टीम के कुछ नए खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. भारत दौरे पर पुणे में दूसरे टेस्ट में 13 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को सीरीज जिताने वाले सैंटनर ने पिछला दौरा याद करते हुए कहा कि नए खिलाड़ियों के लिए यहां की परिस्थितियों में जल्द ढलना महत्वपूर्ण होगा.
सैंटनर ने कहा, “जैसा कि हमने पहले भी बात की है, सबसे जरूरी है कि परिस्थितियों के अनुसार जल्दी ढलने की कोशिश की जाए. नए खिलाडियों से सजी भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड में लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का यह पहला अनुभव हो सकता है. यहां की पिचें उनके लिए नई होंगी और संभव है कि वे भारत की तुलना में गेंदबाजों को अधिक मदद दें.”
टीम इंडिया को बताया मजबूत
हालांकि, सैंटनर ने मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम को “पूरी तरह संतुलित” करार देते हुए कहा कि टीम अच्छी तरह तैयार होती नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के पास उछाल हासिल करने की क्षमता है, जबकि रविंद्र जडेजा और मानव सुथार स्पिन का विकल्प देंगे.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 07, 2026, 22:11 IST



