Sports

भुवनेश्वर-हेजलवुड के आगे चारों खाने चित दिल्ली, आरसीबी ने 39 गेंदों में जीत लिया मैच

होमखेलक्रिकेट

भुवनेश्वर-हेजलवुड के आगे चारों खाने चित दिल्ली, आरसीबी ने 39 गेंद में जीता मैच

Last Updated:April 27, 2026, 22:03 IST

RCB vs DC Highlights: आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स पर बड़ी जीत दर्ज की. अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी ने सीजन की छठी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली को 81 गेंदे रहते 9 विकेट से धूल चटा दी. इस लो-स्कोरिंग मैच में आरसीबी ने 76 रन के लक्ष्य को सिर्फ 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया.भुवनेश्वर-हेजलवुड के आगे चारों खाने चित दिल्ली, आरसीबी ने 39 गेंद में जीता मैचZoomआरसीबी ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में छठी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को लो-स्कोरिंग मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने 81 गेंदे रहते बड़ी जीत दर्ज की. अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने अपनी आग उगलती गेंदों से दिल्ली के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे टीम उबर नहीं सकी और महज 75 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद 76 रन के मामूली लक्ष्य को आरसीबी ने सिर्फ 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. विराट कोहली ने लगातार दो छक्के लगाकर जीत दिला दी. इस जीत से आरसीबी के 12 अंक हो गए हैं और टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, दिल्ली की यह 8 मैचों में 5वीं हार है, जिससे वह आठवें पायदान पर है.

धूल भरी आंधी से पहले आया भुवी-जोश का तूफानदिल्ली के मैदान में पहली पारी से दौरान धूल भरी आंधी आई, जिसने चलते खेल में खलल पड़ा. हालांकि, इससे पहले बल्लेबाजों को भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के तूफान का सामना करना पड़ा, जिनके आगे कोई क्रीज पर टिक न सका. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के विकेटों के पतझड़ देखने को मिला, जिससे उसकी पारी महज 75 रन पर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स महज 16.3 ओवर ही खेल सकी.

आईपीएल पावरप्ले में सबसे छोटा टोटल.

मुकाबले की शुरुआत में ही भुवनेश्वर ने जबरदस्त यॉर्कर गेंद पर साहिल परख को बोल्ड करके दिल्ली को तगड़ा झटका दिया. मैच की दूसरी गेंद पर साहिल परख आउट हुए. साहिल अपने आईपीएल करियर के पहले मैच में खाता तक नहीं खोल सके. इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया. आलम ये रहा कि मेजबान टीम ने महज 8 के स्कोर तक 6 विकेट खो दिए थे. भुवी और हेजलवुड ने अपने कोटे के दो-दो ओवर फेंके और तीन-तीन विकेट लेकर दिल्ली के खेमे को पूरी तरह से शांत कर दिया. पावरप्ले में दिल्ली की टीम का स्कोर सिर्फ 13/6 रहा, जो किसी भी टीम द्वारा बनाया गया शुरुआती 6 ओवर में सबसे छोटा टोटल है. ऐसा लगा कि दिल्ली आज आरसीबी के सबसे छोटे टोटल (49 रन) का रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन डेविड मिलर और अभिषेक पोरेल ने टीम पर से यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने खतरा टाल दिया. डेविड मिलर ने अभिषेक पोरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 35 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की.

अपने टेस्ट सबसे छोटे टोटल पर ऑलआउट हुई दिल्लीबीच में धूलभरी आंधी शुरू हो गई और कुछ मिनटों के लिए मैच रोकना पड़ा. हालांकि, सभी खिलाड़ी मैदान पर ही डटे रहे. कुछ देर में मुकाबला फिर से शुरू हुआ. 9वें ओवर की अंतिम गेंद पर मिलर आउट हो गए. उन्होंने 18 गेंदों में 3 चौकों के साथ 19 रन की पारी खेली, जिसके बाद अभिषेक ने मोर्चा संभालते हुए 33 गेंदों में 30 रन जुटाए. उनके अलावा, काइल जैमीसन ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड ने 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट निकाले. रासिख सलाम डार, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया. 75 रन दिल्ली का तीसरा सबसे छोटा आईपीएल टोटल है.

राहुल-नीतीश जैसे धुरंधर फेलपंजाब किंग्स के खिलाफ ऐतिहासिक शतकीय पारी करने वाले केएल राहुल और विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले नीतीश राणा भी आरसीबी के तेज गेंदबाज अटैक के आगे पस्त नजर आए. इन दोनों को हेजलवुड ने आउट किया. दोनों एक-एक रन ही जोड़ पाए. इनके अलावा दिल्ली के लिए शुरुआती दो मैचों के लिए हीरो समीर रिजवी भी नहीं चले. उनका खाता तक नहीं खुला. ट्रिस्टन स्टब्स 5 रन बनाकर चलते बने. कप्तान अक्षर पटेल का भी खाता नहीं खुला.

आरसीबी ने आसानी से जीता मैचआसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने महज 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ 2.5 ओवरों में 26 रन की साझेदारी की. बेथेल 11 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने कोहली के साथ 22 गेंदों में 51 रन की अटूट साझेदारी करते हुए आरसीबी की टीम को आसान जीत दिलाई. कोहली 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 23 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पड्डिकल ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन की नाबाद पारी खेली. डीसी की तरफ से एकमात्र सफलता काइल जैमीसन के हाथ लगी.

विराट कोहली ने पूरे किए 9000 आईपीएल रनदिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच के दौरान अपना नाम इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया. वे आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मैच से पहले उन्हें 9000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 11 रनों की जरूरत थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने यह जादुई आंकड़ा पार किया. यह विराट कोहली का 275वां आईपीएल मैच रहा. 9000 रनों के इस विशाल शिखर तक पहुंचने के लिए कोहली ने कुल 6732 गेंदें खेलीं.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 22:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj