राजस्थान में मौसम ने ली करवट! जयपुर-सीकर समेत कई जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट जारी

Last Updated:April 28, 2026, 06:00 IST
Rajasthan Weather Live: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया है. एक ओर जहां भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है, वहीं कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है. मौसम विभाग ने आज भी कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, बारिश और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिन में तेज धूप और उच्च तापमान लोगों को परेशान कर रहा है, जबकि शाम के समय मौसम में बदलाव से कुछ राहत मिल रही है. हालांकि, तेज आंधी और ओलावृष्टि से फसलों और जनजीवन को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है. प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. इस बदलते मौसम ने प्रदेश में अनिश्चितता का माहौल बना दिया है.
ख़बरें फटाफट

राजस्थान आज का मौसम
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. पिछले दो दिन से राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई. सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और लू की मार के बाद शाम को मौसम में बदलाव हुआ. तेज आंधी, बारिश के साथ ओले गिरे. वेस्टर्न डिस्टर्बेस के असर से हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर में बारिश के साथ ओले गिरे. इसके अलावा चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ समेत इनके आसपास के एरिया में घने बादल छाने के साथ धूलभर हवा चली और कहीं-कहीं देर शाम बारिश हुई. जयपुर में दोपहर में तेज धूप से लोगों को राहत देने के लिए वाटर फॉगर मशीन से पानी की फुहारें छोड़ी गई.
पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर साफ तौर पर देखने को मिला. जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ के साथ-साथ जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय तेज लू चली. गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया. इस दौरान कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया.
जैसलमेर में भीषण गर्मी रहीजैसलमेर में सोमवार को भीषण गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया. अप्रैल महीने में पहली बार यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है. इससे पहले 18 अप्रैल 2025 को 46.3 डिग्री के साथ पुराना रिकॉर्ड बना था. इस बार तापमान ने उसे भी पार कर लिया, जिससे गर्मी का असर और तेज हो गया है. लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है और लोगों को दिन के समय घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है. नागौर जिले में हीटवेव की चेतावनी के बाद 12वीं तक स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है. खैरथल तिजारा जिले में 8वीं क्लास तक के बच्चों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा.
मौसम विभाग का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है. आज 28 अप्रैल को प्रदेश के 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 2 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है. विभाग का कहना है कि राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा.अगले 1-2 दिन पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीटवेव और गर्म रातें दर्ज हो सकती हैं.
इस दौरान उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 1 मई के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस अवधि में पश्चिमी और उत्तरी भागों में मेघगर्जन, वज्रपात, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 28, 2026, 06:00 IST



