भामाशाह ने पूरे गांव को किया हाई-टेक सुरक्षा से लैस, बना दिया अभेद्य किला, अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा ‘पर’

Last Updated:May 01, 2026, 15:19 IST
Pali News : पाली में एक भामाशाह ने अपने गांव के लिए बेहद बड़ी और सुखद पहल की है. पाली के भामाशाह पुनाराम सिरवी ने अपने गांव गुडा रूप सिंह की हर गली चौराहे पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करवाकर पूरे गांव के एक अभेद्य किला बना दिया है. भामाशाह का संकल्प है कि वे पूरी पंचायत को सुरक्षा के लिहाज से मजबूत करेंगे. गुडा रूपसिंह पूरे राजस्थान का संभवतया पहला ऐसा गांव है जो पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की जद में है.
गांव के निकास और प्रवेश द्वार से लेकर हर गली मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.
पाली. मारवाड़ की माटी में भामाशाहों की परंपरा सदियों पुरानी है. लेकिन आधुनिक दौर में इस परंपरा को तकनीक के साथ जोड़कर पुनाराम सीरवी ने एक नई इबारत लिख दी है. पाली जिले के रानी उपखंड में स्थित गुडा रूपसिंह गांव अब केवल एक साधारण गांव नहीं, बल्कि सुरक्षा के मामले में एक ‘स्मार्ट विलेज’ बन चुका है. पिछले लंबे समय से चोरी की बढ़ती वारदातों और असामाजिक तत्वों की सक्रियता से ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई थी. पुलिस प्रशासन और सरकारी मदद की बाट जोहने के बजाय गांव के ही पुनाराम सीरवी ने इस चुनौती को स्वीकार किया और अपने निजी खर्च से गांव की सुरक्षा की कमान संभालने का निर्णय लिया और पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवा डाले.
भामाशाह की इस पहल से अब गुडा रूपसिंह के हर चौराहे और हर गली में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है. रणनीतिक रूप से स्थापित किए गए CCTV कैमरों के जरिए गांव के प्रवेश और निकास द्वारों को पूरी तरह सील कर दिया गया है. नाडोल मुख्य मार्ग हो या जीवन्द खुर्द की तरफ जाने वाला रास्ता. हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति की गतिविधि अब कैमरों में कैद हो रही है. मुख्य बस स्टैंड से लेकर गांव के भीतरी रिहायशी इलाकों और मवेशियों के बाड़ों तक सुरक्षा का ऐसा अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया गया है कि अब परिंदा भी पर मारेगा तो वह डिजिटल रिकॉर्ड का हिस्सा बन जाएगा.
पूरी पंचायत को एक की सुरक्षा चक्र से जोड़ना चाहते हैं पुनाराम
पुनाराम सीरवी का यह मिशन केवल गुडा रूपसिंह की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सोच का दायरा और भी व्यापक है. इस विजन के तहत वे जीवन्द कलां ग्राम पंचायत के चारों गांवों गुडा रूपसिंह, जीवन्द कलां, बोरडी और जीवन्द खुर्द को एक ही सुरक्षा नेटवर्क से जोड़ने का संकल्प ले चुके हैं. भामाशाह का मानना है कि जब तक पूरी पंचायत सुरक्षित नहीं होगी तब तक अपराध की जड़ को खत्म नहीं किया जा सकता. इस निवेश के साथ वे ग्रामीण विकास और सुरक्षा का एक ऐसा मॉडल पेश कर रहे हैं.
यह सुधार की नई शुरुआत है
गांव की इस बदली हुई तस्वीर को देखकर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और गर्व का भाव है. जो ग्रामीण पहले शाम ढलते ही चोरी के डर से सहम जाते थे अब वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ग्रामीणों ने एक स्वर में पुनाराम सीरवी की इस निस्वार्थ सेवा की सराहना की है. क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का कहना है कि यह पहल केवल कैमरों की स्थापना नहीं है बल्कि सुधार की नई शुरुआत है. यह संदेश है कि अगर समाज का हर संपन्न व्यक्ति अपने गांव के प्रति जागरूक हो जाए तो ग्रामीण अंचल को न केवल अपराध मुक्त बनाया जा सकता है, बल्कि उसे विकास की मुख्यधारा से भी जोड़ा जा सकता है. गुडा रूपसिंह आज पूरे पाली जिले के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Pali,Pali,Rajasthan



