रामा गांव में तीन लोगों पर हमला करने वाली मादा पैंथर की मौत, ट्रेंकुलाइज करने से पहले तोड़ा दम, वन विभाग हैरान

Last Updated:October 13, 2026, 17:00 IST
Dungarpur Panther Death: डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील के रामा गांव में तीन लोगों पर हमला करने वाली मादा पैंथर की मंगलवार को मौत हो गई. वन विभाग की टीम उसकी लोकेशन ट्रेस कर ट्रेंकुलाइज करने के लिए पहुंच रही थी, लेकिन उससे पहले ही पैंथर ने दम तोड़ दिया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर आसपुर फॉरेस्ट कार्यालय में रखवाया. पैंथर की मौत के कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है.
ख़बरें फटाफट
रामा गांव में तीन लोगों पर हमला करने वाली मादा पैंथर की मौत
डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां सोमवार को तीन ग्रामीणों पर हमला करने वाली मादा पैंथर की मंगलवार को अचानक मौत हो गई. वन विभाग की टीम जब इस आक्रामक पैंथर की लोकेशन को लगातार ट्रेस करते हुए उसे ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी में जुटी थी, उससे ठीक पहले ही इस वन्यजीव ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
घटना की पूरी जानकारी देते हुए आसपुर क्षेत्रीय वन अधिकारी सोनम मीणा ने बताया कि सोमवार को रामा गांव में एक पैंथर ने अचानक रिहायशी इलाके में घुसकर तीन ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस खतरनाक घटना के बाद उप वन संरक्षक डूंगरपुर के कड़े निर्देशों पर वन विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई. मंगलवार सुबह वनपाल राजेंद्र सिंह, स्थानीय स्टाफ और आसपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया.
शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही मादा पैंथर के घायल होने को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर डूंगरपुर से एसीएफ और उदयपुर से ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया. यह विशेष टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई और पैंथर को बेहोश करने के लिए ट्रेंकुलाइज गन की तैयारियां शुरू कर दीं. टीम जैसे ही अपनी कार्रवाई को अंजाम देने वाली थी, तभी अचानक झाड़ियों के भीतर से आ रही पैंथर के गुर्राने की आवाज आनी बंद हो गई. जब पास जाकर देखा तो शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी.
मादा पैंथर की मौत प्राकृतिक रूप से हो चुकीवन विभाग की शुरूवाती जांच में यह बात सामने आई कि मादा पैंथर की मौत हो चुकी है. इस अचानक हुई मौत के बाद वन कर्मियों ने मृत पैंथर के शव को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और उसे सुरक्षित आसपुर वन कार्यालय परिसर में पहुंचाया. कार्यालय परिसर में पशु चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि पैंथर की मौत के असली और पुख्ता कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.
आसपास के जंगलों में निगरानी बनाए हुएदूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोमवार को पैंथर के अचानक हुए हमले में घायल हुए तीनों ग्रामीणों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. पैंथर की मौत की सूचना मिलने के बाद रामा गांव और आसपास के इलाकों के ग्रामीणों ने काफी राहत महसूस की है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dungarpur,Rajasthan
First Published :
October 13, 2026, 17:00 IST



