Rajasthan

फ्रांस में भी राजस्थानियों ने मचा दी धूम… 20 साल बाद मिला खास न्योता, अब दुनिया देखेगी

X
title=

फ्रांस में भी राजस्थानियों ने मचा दी धूम… 20 साल बाद मिला खास न्योता!

 

arw img

Rajasthan News: राजस्थान की मिट्टी में बसने वाली लोकधुनें अब एक बार फिर सात समंदर पार गूंजने जा रही हैं. Foire de Tours में इस बार भारत की सांस्कृतिक झलक खास मेहमान के रूप में देखने को मिलेगी, और इसकी अगुवाई कर रहा है सीकर के धोद का एक छोटा सा गांव, जिसने अपने सुरों से दुनिया को चौंका दिया. रहीस भारती और उनका धोद ग्रुप इस मंच पर न सिर्फ राजस्थान, बल्कि पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है. करीब 20 साल बाद इस प्रतिष्ठित आयोजन में भारतीय दल को बुलाया गया है, जो इस मौके को और भी खास बना देता है. 1 से 10 मई तक चलने वाले इस उत्सव में जयपुर महाराजा ब्रास बैंड, आफरीदी भारती ट्रियो और बॉलीवुड मसाला ऑर्केस्ट्रा के साथ 25 से ज्यादा कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराएंगे.

रहीस भारती का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. Dhod Bharati Group ने पिछले 25 सालों में 119 देशों में 1500 से ज्यादा प्रस्तुतियां देकर राजस्थानी लोकसंगीत को वैश्विक पहचान दिलाई है. कभी छोटे स्तर से शुरू हुआ यह सफर आज अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच चुका है. उनकी कला से प्रभावित होकर Martine Le Coz ने उन पर “Dhod: Heartbeat of Rajasthan” नाम से किताब भी लिखी, जो उनके संघर्ष और सांस्कृतिक यात्रा को दर्शाती है. ‘नमस्ते फ्रांस 2023’ से लेकर ओलंपिक और फॉर्मूला वन जैसे बड़े आयोजनों में प्रस्तुति दे चुका यह ग्रुप अब एक बार फिर दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक ताकत को पेश करने के लिए तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj