Entertainment

‘लाइन पर आ जाओ वरना मुंबई वाला घर बनेगा निशाना’, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने कपिल शर्मा को धमकाया; कनाडा में चाय सुट्टा बार पर ताबड़तोड़ गोलियां

होमदुनियाअन्य देश

‘लाइन पर आ जाओ वरना मुंबई वाले घर…’ बिश्नोई के गुर्गों ने कपिल शर्मा को धमकाया

Last Updated:May 02, 2026, 21:49 IST

कनाडा के सरे में फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग के नाम से कपिल शर्मा को धमकी मिली है. सोशल मीडिया पोस्ट में उनके कैफे और मुंबई स्थित घर को निशाना बनाने की बात कही गई है. हमलावरों ने ‘लाइन पर आने’ की चेतावनी दी है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.'लाइन पर आ जाओ वरना मुंबई वाले घर…' बिश्नोई के गुर्गों ने कपिल शर्मा को धमकायाZoomसरे में सरेआम फायरिंग के बाद कपिल शर्मा निशाने पर. (Photo : Generative AI)

सरे: कनाडा के सरे में मशहूर चाय सुट्टा बार कैफे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावनी पोस्ट वायरल हुई है. इस पोस्ट ने कनाडा में सनसनी फैला दी है. खुद को टाइसन बिश्नोई जोरा सिद्धू बताने वाले एक अकाउंट ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी दी है. पोस्ट में दावा किया गया है कि सरे के 120 स्ट्रीट पर हुई गोलीबारी तो सिर्फ ट्रेलर है. हमलावरों ने कपिल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे ‘लाइन पर’ नहीं आए तो अगला निशाना उनका मुंबई वाला घर और कैफे होगा. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कपिल शर्मा को सीधे तौर पर संबोधित किया गया है. इसमें लिखा गया है कि सरे में जिस चाय सुट्टा बार पर गोलियां चली हैं, वह कपिल के कैफे के पास ही स्थित है. गैंगस्टर ने बेहद आक्रामक लहजे में कपिल को चुनौती दी है. पोस्ट में लिखा है, ‘अगर इतनी हिम्मत है तो ‘NO’ का मैसेज लगा दो, फिर पता चल जाएगा अंजाम क्या होता है.’

इस मैसेज ने कपिल शर्मा के फैंस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. धमकी देने वाले ने कई गैंगस्टर्स के नाम और हैशटैग का इस्तेमाल किया है. इससे संकेत मिलता है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है.

फिलहाल इस धमकी भरी पोस्ट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, कनाडा पुलिस और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को हल्के में नहीं ले रही हैं. कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं. चूंकि पहले भी कई बड़ी हस्तियों को इस गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं, इसलिए एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं.

About the Authorदीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj