लेपर्ड को शिकार करना पड़ा भारी, सांड के वार से मैदान छोड़ भागा, देखें रोमांचक वीडियो

Leopard and Bull Fight: जयपुर के गलता जी की पहाड़ियों में एक दुर्लभ और रोमांचक वन्यजीव घटना सामने आई, जहां लेपर्ड और सांड के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली. जानकारी के अनुसार, लेपर्ड शिकार की नीयत से अचानक सांड पर झपट पड़ा. हालांकि, सांड ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत पलटवार किया और बघेरे को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत के दौरान सांड ने अपने शक्तिशाली पैरों से लेपर्ड को कुचलने की कोशिश की, जिससे वह घबरा गया. अप्रत्याशित प्रतिरोध के चलते लेपर्ड ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला. इस पूरी घटना ने आसपास मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस रोमांचक भिड़ंत को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी दिलचस्पी से देख रहे हैं. इस घटना ने इलाके में वन्यजीवों की गतिविधियों को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट- रोशन शर्मा, जयपुर



