Rajasthan

गर्मी में मुरझा रहे हैं पौधे? अपनाएं एक्सपर्ट के सुझाए ये आसान टिप्स, गार्डन रहेगा हरा-भरा और ताजा

Last Updated:May 04, 2026, 16:32 IST

Summer Gardening Tips: भीषण गर्मी में गार्डन को हरा-भरा रखना चुनौती बन जाता है, लेकिन सही उपाय अपनाकर इसे आसान किया जा सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, पौधों को सीधी धूप से बचाने के लिए शेड या ग्रीन नेट जरूरी है. सुबह और शाम पानी देने से पौधों को पर्याप्त नमी मिलती है. ऑर्गेनिक खाद जड़ों को मजबूत बनाती है, जबकि मल्चिंग से मिट्टी की नमी बनी रहती है. नियमित स्प्रे और छायादार वातावरण से पौधों को गर्मी से राहत मिलती है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. राजस्थान में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ पेड़-पौधों पर भी साफ नजर आने लगा है. तेज धूप और लू के कारण घरों के गार्डन में लगे पौधे मुरझाने लगे हैं, पत्तियां सूख रही हैं और उनकी ग्रोथ भी धीमी पड़ गई है. ऐसे में लोग परेशान हैं कि आखिर अपने गार्डन को कैसे बचाया जाए. उदयपुर के कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञ डॉ. कपिल देव आमेटा बताते हैं कि गर्मियों में पौधों की देखभाल का तरीका बदलना बहुत जरूरी होता है.

अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए, तो तेज गर्मी में भी गार्डन को हरा-भरा रखा जा सकता है.उन्होंने बताया कि सबसे पहले गार्डन में ग्रीन नेट लगाना चाहिए, जिससे सीधी धूप पौधों पर न पड़े और उन्हें हल्की छाया मिल सके. इससे पौधों का तापमान संतुलित रहता है और वे जल्दी सूखते नहीं हैं. डॉ. आमेटा के अनुसार, पानी देने का सही समय भी बेहद अहम है. पौधों को सुबह जल्दी और शाम के समय पानी देना चाहिए. दिन में दो बार पानी देने से मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे पौधों को पर्याप्त पोषण मिलता है. वहीं दोपहर के समय पानी देने से बचना चाहिए, क्योंकि उस समय पानी जल्दी सूख जाता है और पौधों को फायदा नहीं मिल पाता.

पौधे को शेड में रखें और पानी का हल्का स्प्रे करें

इसके अलावा, गार्डन में छायादार माहौल बनाना भी जरूरी है. इसके लिए बड़े पौधों या शेड का सहारा लिया जा सकता है, ताकि छोटे पौधों को तेज धूप से राहत मिल सके. साथ ही समय-समय पर पौधों की पत्तियों पर हल्का पानी स्प्रे करना भी फायदेमंद होता है.इससे पत्तियां ठंडी रहती हैं और उनमें ताजगी बनी रहती है. डॉ. आमेटा के अनुसार, गर्मियों में पौधों को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है. ऐसे में फर्टिलाइजर का सही और सीमित मात्रा में उपयोग करना चाहिए.

ऑर्गेनिक खाद से पेड़ को मिलती है मजबूती

ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं और वे गर्मी का सामना बेहतर तरीके से कर पाते हैं. इसके साथ ही मिट्टी की नमी बनाए रखना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए मल्चिंग तकनीक अपनाई जा सकती है, जिसमें सूखी पत्तियां या घास मिट्टी के ऊपर बिछा दी जाती है. इससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है और पानी की जरूरत भी कम पड़ती है.अगर समय रहते सही देखभाल और आसान उपाय अपनाए जाएं, तो भीषण गर्मी में भी गार्डन को हरा-भरा और खूबसूरत बनाए रखना मुश्किल नहीं है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj