Sports

Shubman Gill Out of warm-up match: चोटिल होकर शुभमन गिल प्रैक्टिस मैच से बाहर, फिजियो विवाद के बीच टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर

होमखेलक्रिकेट

चोटिल होकर कप्तान गिल प्रैक्टिस मैच से बाहर, फिजियो विवाद के बीच भारत को झटका

Last Updated:August 07, 2026, 09:54 IST

Shubman Gill Injury: 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले आज यानी सात अगस्त से भारतीय टीम मेजबान श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही, जिसके पहले दिन शुभमन गिल मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें दो-दो बार चोट लग गई थी.चोटिल होकर कप्तान गिल प्रैक्टिस मैच से बाहर, फिजियो विवाद के बीच भारत को झटकाZoomशुभमन गिल प्रैक्टिस मैच से बाहर

कोलंबो: श्रीलंका में भारतीय टीम को करारा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल इंजर्ड होकर आज से शुरू हो रहे एकमात्र वार्म अप मैच के पहले दिन नहीं खेल रहे हैं. वह इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला उनकी फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर होगा. गिल की जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं. आपको बताना जरूरी हो जाता है कि गिल बृहस्पितवार को टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान गिल एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार इंजर्ड हो गए. तीन दिवसीय मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है.

एक नहीं दो-दो बार इंजर्ड हुए शुभमनकोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान एक गेंद बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल के दाहिने हाथ के अंगूठे में सीधी जाकर लग गई. दर्द से बिलखते हुए गिल मैदान से बाहर गए और मेडिकल टीम ने आइसपैक लगाकर उनका इलाज किया. इलाज के थोड़ी देर बाद गिल जब वापस ग्राउंड पर लौटे तो प्रैक्टिस के दौरान दोबारा उनके हाथ में चोट लग गई. मगर इस मर्तबा इलाज के बाद वह ग्राउंड में लौटे ही नहीं.

Update: Captain Shubman Gill sustained an impact injury to his right ring finger during India’s practice on Thursday. As a precautionary measure, he will not take the field on Day 1 of the warm-up game against SLC XI. The BCCI Medical Team is monitoring his progress.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj