Rajasthan

Rajasthan News Live | राजस्थान न्यूज़ लाइव | रक्षा मंत्री का जयपुर दौरा

Last Updated:May 06, 2026, 10:00 IST

Rajasthan News Live: राजस्थान की आज की बड़ी खबरों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जयपुर दौरा प्रमुख है, जहां वे ज्वाइंट कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे. वहीं अलवर में आपसी रंजिश में 10 लोग घायल हुए और सांचौर हाईवे पर सड़क हादसे में 13 लोग जख्मी हो गए. श्रीगंगानगर में पुलिस ने ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसा है, जबकि बांसवाड़ा के संगमेश्वर नाव हादसे में लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान न्यूज़ लाइव: राजनाथ सिंह का जयपुर दौरा, जालोर में भीषण सड़क हादसा ZoomRajasthan News Live:

Rajasthan News Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 7 मई को जयपुर के दौरे पर रहेंगे. सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय द्वारा आयोजित ‘ज्वाइंट कमांडर्स कॉन्फ्रेंस’ में वह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. इस महत्वपूर्ण आयोजन में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के सप्त शक्ति ऑडीटोरियम में होगा. इसके साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी.

अलवर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: 10 लोग घायलअलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कारोली खालसा गांव में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस झगड़े में दोनों पक्षों के लगभग 8 से 10 लोग घायल हुए हैं. दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रामगढ़ अस्पताल से अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ से एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति के चलते जयपुर भेजा गया है. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला शांत कराया और अब घटना की जाँच में जुटी है.

सांचौर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की टक्कर में 13 घायलजालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में धानेरा-सांचौर हाईवे पर एक निजी बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे पीरो की जाल के पास हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार 13 लोग घायल हो गए, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं. एक घायल महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सांचौर अस्पताल पहुँचाया.

श्रीगंगानगर में तस्करों पर शिकंजा: विदेशी हथियार और ड्रग्स बरामद, 7 दिन की रिमांडश्रीगंगानगर में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़े गए पंजाब के दो तस्करों को 7 दिन की रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान पुलिस इन तस्करों के स्थानीय संपर्कों और उनके नेटवर्क की गहराई से जाँच करेगी. गौरतलब है कि गिरफ्तारी के समय इनके पास से विदेशी हथियार, हेरोइन और अफीम जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे. पुलिस अब इनके पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने की तैयारी में है.

बांसवाड़ा नाव हादसा: संगमेश्वर में लापता लोगों की तलाश में SDRF का रेस्क्यू जारीबांसवाड़ा के संगमेश्वर में हुए नाव हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. SDRF की टीम ने सुबह से ही नदी में दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. मौके पर तहसीलदार, अरथूना थानाधिकारी और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है. टीम पूरी तत्परता के साथ लापता शवों को ढूँढने की कोशिश कर रही है ताकि परिजनों को राहत मिल सके.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj