Sports

भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, विराट कोहली के दोस्त का 36 साल की उम्र में निधन

होमखेलक्रिकेट

भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, विराट कोहली के दोस्त का 36 साल की उम्र में निधन

Last Updated:May 07, 2026, 06:19 IST

who is Amanpreet Singh Gill: भारत के लिए अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है. अमनप्रीत विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेले थे. वह आईपीएल के पहले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम में भी शामिल थे. उनके निधन पर पंजाब क्रिकेट और पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी शोक जताया है.भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, विराट कोहली के दोस्त का 36 साल की उम्र में निधनZoomपंजाब के क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन

नई दिल्ली: भारत के पूर्व अंडर-19 और पंजाब के मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को चंडीगढ़ में 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. अमनप्रीत सिंह भारत के अंडर-19 टीम में विराट कोहली के साथ भी मैदान पर उतर चुके थे. उनकी मृत्यु के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. उन्होंने पंजाब के लिए छह प्रथम श्रेणी मैचों में 11 विकेट चटकाए थे. वह इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा भी रहे और बाद में उन्होंने पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं.

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने एक्स पर उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि, “पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पूर्व क्रिकेटर और सीनियर चयन समिति के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है. हमारी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें.”

Punjab Cricket Association deeply mourns the sad demise of Amanpreet Singh Gill, former Punjab cricketer and Member, Senior Selection Committee Punjab.

He served Punjab cricket with dedication and passion, representing teams including India Under-19s, Kings XI Punjab and Punjab.… pic.twitter.com/tpr0EwEprk
— Punjab Cricket Association (@pcacricket) May 6, 2026

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj