Rajasthan

कोटा में बिजली कटौती बनी बड़ी परेशानी, छात्र और व्यापारी दोनों हो रहे प्रभावित, मेंटेनेंस के दावों पर उठे सवाल

X
title=

कोटा में बिजली कटौती बनी बड़ी परेशानी, मेंटेनेंस के दावों पर उठ रहे सवाल

 

arw img

Kota Power Cut Problem: कोटा शहर में हल्की आंधी और बारिश के दौरान लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि केईडीएल द्वारा बेहतर व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन मामूली मौसम खराब होते ही कई इलाकों की बिजली घंटों बंद कर दी जाती है. वहीं भारी बिजली बिल भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं. लाडपुरा के एक दुकानदार को 29 हजार रुपए ज्यादा का बिल मिलने का मामला भी सामने आया है. अनंतपुरा, विज्ञान नगर, घंटाघर, गुमानपुरा और रामपुरा जैसे इलाकों के लोगों ने खराब बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई है. छात्रों का कहना है कि बार-बार बिजली कटने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है. शिकायत करने पर भी कॉल सेंटर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है. लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और बिलों की जांच की मांग की है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj