शादी की बची रसमलाई खाने से फूड प्वाइजनिंग, 50 स्कूली बच्चों समेत 75 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Last Updated:May 08, 2026, 17:29 IST
विराटनगर कोटपूतली में शादी की बची रसमलाई खाने से फूड प्वाइजनिंग, 50 स्कूली बच्चों समेत 75 लोग बीमार, शाहपुरा और आंतेला अस्पताल में भर्ती
राजस्थान में फूड प्वाइजनिंग केस
विराटनगर(कोटपूतली). कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर इलाके से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहां ढाणी गैसकान गांव में रसमलाई खाने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए. मामला इतना बढ़ गया कि करीब 75 लोगों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा, जिनमें लगभग 50 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं. गांव में एकदम से अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया, क्योंकि बच्चों को एक साथ पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत शुरू हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक, बच्चों को शादी समारोह में बची हुई मिठाई बांटी गई थी. बताया जा रहा है कि वही रसमलाई खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई. पहले कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की, फिर धीरे-धीरे कई और बच्चे और ग्रामीण बीमार पड़ते चले गए. गांव के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया.
खबर अपडेट की जा रही है…
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kotputli,Jaipur,Rajasthan



