इलाज या लापरवाही? कोटा में पसरा मातम! जेके लोन अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत, अब तक 4 महिलाओं ने गंवाई जान

Last Updated:May 11, 2026, 08:51 IST
Kota Prasuta Death Case News: जेके लोन अस्पताल से जुड़ा प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला और गंभीर हो गया है. डीसीएम निवासी प्रसूता पिंकी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. पिंकी को गंभीर हालत में जेके लोन अस्पताल से सुपर स्पेशलिटी विंग में शिफ्ट किया गया था. वहीं दो अन्य प्रसूताओं की हालत भी बिगड़ने की जानकारी सामने आई है. अब तक 12 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मामले की जांच लगातार जारी है.
ख़बरें फटाफट

Kota Prasuta Death Case News
कोटा: कोटा के जेके लोन अस्पताल और न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से जुड़ा प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. अब एक और प्रसूता की मौत हो गई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. वहीं अब तक 12 प्रसूताओं के बीमार होने के मामले सामने आ चुके हैं. लगातार बढ़ते मामलों ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है.
मिली जानकारी के अनुसार डीसीएम क्षेत्र निवासी प्रसूता पिंकी की तबीयत डिलीवरी के बाद अचानक बिगड़ गई थी. हालत गंभीर होने पर उसे जेके लोन अस्पताल से सुपर स्पेशलिटी विंग में शिफ्ट किया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया. पिंकी की मौत के बाद परिजनों में गुस्सा फूड पड़ा है.
बताया जा रहा है कि प्रसूताओं में एक जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं. इनमें यूरिन बंद होना, ब्लड प्रेशर कम होना, प्लेटलेट्स गिरना और किडनी संबंधी गंभीर समस्याएं शामिल हैं. डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है.
पहले भी हो चुकी हैं दो प्रसूताओं की मौतइस पूरे मामले की शुरुआत कुछ दिन पहले सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से हुई थी. इससे पहले भी दो प्रसूताओं की मौत हो चुकी थी, जबकि कई महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है. लगातार सामने आ रहे मामलों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और ऑपरेशन थिएटर की कार्यप्रणाली पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
स्वास्थ्य विभाग की शुरूवाती जांच में संक्रमण या दवाइयों में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कई दवाओं और उपकरणों के उपयोग पर रोक भी लगाई गई है.
सरकार अलर्ट मोड परघटना के बाद राजस्थान सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को कोटा भेजा है. जयपुर से आए वरिष्ठ डॉक्टर मरीजों के उपचार और पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं. अस्पताल प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए कुछ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को सस्पेंड किया है.
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल में सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण के उपाय भी बढ़ा दिए गए हैं.
परिजनों में आक्रोश, उठ रहे कई सवाललगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. परिवारों का आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण महिलाओं की जान गई. परिजनों ने जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



