शाहरुख खान के बर्थडे पर मिलेगा फैंस को बड़ा तोहफा! ‘किंग’ के टीजर को लेकर आया अपडेट

होमवीडियोमनोरंजन
शाहरुख खान के बर्थडे पर मिलेगा फैंस को बड़ा तोहफा! ‘किंग’ के टीजर को लेकर आया अपडेट | देखें VIDEO
शाहरुख खान के बर्थडे पर मिलेगा फैंस को बड़ा तोहफा! ‘किंग’ के टीजर को लेकर आया अपडेट | देखें VIDEO
शाहरुख खान के फैंस, 2 नवंबर की तारीख याद कर लीजिए! क्योंकि इस बार किंग खान अपने जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज दे सकते हैं, जिसका इंतजार हर फैन को है. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इतना ही नहीं, खबर है कि 2 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे पर फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी इस पर ऑफिशियल मुहर नहीं की है. फिल्म में पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. अब देखना होगा कि बर्थडे पर किंग खान सच में फैंस को ये तोहफा देते हैं या नहीं!
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया देखें.




