Entertainment

Rakul Preet Singh VIral Video: रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ा जंगल सफारी का रुल? जीप से निकलकर चलने का वीडियो वायरल, गिर प्रशासन ने दी सफाई

Last Updated:May 11, 2026, 10:17 IST

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के प्रमोशन के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने गिर में जंगल सफारी का को एन्जॉय किया. इसका एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियोमें वह सफारी जीप के पास पैदल चलती नजर आ रही थीं. इसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और उनपर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा. गिर प्रशासन ने कहा कि रकुल कभी भी संरक्षित क्षेत्र के अंदर नहीं गईं और किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ.

ख़बरें फटाफट

रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ा जंगल सफारी का रुल? जीप से निकलकर चलने का वीडियो वायरलZoomरकुल प्रीत सिंह का वीडियो वायरल. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी कड़ी में वह हाल ही में गिर नेशनल पार्क में गाड़ी से उतरकर जंगल में घूमती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया. इसकी वजह से वह ट्रोल भी हुईं. लोगों ने कहा कि उन्होंने जंगल सफारी के नियमों का उल्लंघन किया है. क्योंकि संरक्षित वन क्षेत्रों में पर्यटकों को अपने वाहन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती. मनमाना व्यवहार के आरोप के साथ वह विवादों के घेरे में नजर आईं.

हालांकि, गिर नेशनल पार्क के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रकुल प्रीत सिंह ने अपनी जंगल सफारी के दौरान वन्यजीव नियमों का उल्लंघन नहीं किया है. अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो सासन सेंक्चुरी के प्रवेश बिंदु के बाहर का है, न कि प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर का.

वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए गिर नेशनल पार्क प्रशासन ने अपने बयान में कहा, “हम क्लियर करते हैं कि यह वीडियो सासन सेंक्चुरी के एंट्री प्वाइंट के बाहर का है. हर सेंक्चुरी में संरक्षित क्षेत्र में प्रवेश के लिए एक निर्धारित एंट्री प्वाइंट होता है. वायरल वीडियो उसी प्वाइंट के बाहर शूट किया गया था. इसलिए हम स्पष्ट करते हैं कि यह घटना प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर नहीं हुई.”

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj