Hantavirus Cruise Ship: MV Hondius Spain | US Latest News | Hanta Virus Update- हंता वायरस वाले क्रूज शिप से निकाले गए 2 भारतीय

Last Updated:May 11, 2026, 08:19 IST
Hanta Virus Indian: हंटा वायरस के खतरे के बीच MV होंडियस क्रूज शिप को स्पेन के पास रोका गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया, जिनमें दो भारतीय भी शामिल थे. दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें आगे की निगरानी के लिए नीदरलैंड भेजा गया है. WHO ने कहा है कि फिलहाल यह कोविड जैसा बड़ा खतरा नहीं है.
MV होंडियस क्रूज शिप पर फैला हंता वायरस.
Hanta Virus Indian: हंटा वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस से निकाले गए यात्रियों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. रविवार को स्पेन पहुंचने के बाद क्रूज शिप से स्पेनिश स्वास्थ्य अधिकारियों और WHO के प्रोटोकॉल के तहत सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. दोनों भारतीय क्रू सदस्य पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें आगे की स्वास्थ्य निगरानी के लिए नीदरलैंड भेजा गया है. स्पेन में भारतीय दूतावास की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, हंटा वायरस से प्रभावित डच झंडे वाला जहाज एमवी होंडियस, जिसमें दो भारतीय नागरिकों सहित लगभग 150 लोग सवार थे, रविवार को स्पेन पहुंचा. वायरस के फैलने की आशंका के चलते जहाज को स्पेन के कैनरी द्वीप के तट से कुछ दूरी पर लंगर डालकर रोक दिया गया.
क्रूज शिप पर क्या कर रहे थे दोनों भारतीय?
जहाज पर सवार यात्रियों को WHO और स्पेनिश अधिकारियों की ओर से तय किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार जहाज से उतारा गया. जहाज से उतारे गए दोनों भारतीय नागरिक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं. स्पेनिश राष्ट्रीय आपातकालीन निगरानी और समन्वय केंद्र (CENEM) से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भारतीय नागरिक जहाज के क्रू सदस्य के तौर पर यात्रा कर रहे थे. उन्हें नीदरलैंड भेज दिया गया है. वहां उन्हें संबंधित स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटाइन में रखा जाएगा.
स्पेन ने लोगों को क्रूज से कैसे निकाला?
स्पेन में भारत के राजदूत स्पेनिश अधिकारियों और इन दो भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर नियमित रूप से नजर रख रहे हैं. स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट की ओर से संचालित बसों ने स्पेनिश सिविल गार्ड की सुरक्षा में निकाले गए लोगों को सीधे ग्रानाडिला बंदरगाह से टेनेरिफ दक्षिण हवाई अड्डे के रनवे तक पहुंचाया. यहां से स्पेनिश यात्रियों को लेकर पहला विमान रविवार को स्पेन के कैनरी द्वीप से मैड्रिड के लिए रवाना हो गया.
क्या यह दूसरे कोविड की तरह है?
वहीं, नीदरलैंड्स भी सोमवार दोपहर एक ‘स्वीप फ्लाइट’ भेजने वाला है. स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, यह फ्लाइट उन यात्रियों को लेकर जाएगी जिन्हें उनके देशों ने अब तक वापस नहीं बुलाया है. शनिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने टेनेरिफ द्वीप के लोगों को भरोसा दिलाया कि एमवी होंडियस के कैनरी द्वीप पहुंचने के बावजूद सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा अभी कम है. जहाज पर हंटा वायरस फैलने के मामले सामने आए थे.
कैनरी द्वीप के निवासियों को लिखे एक खुले पत्र में टेड्रोस ने स्थानीय चिंताओं को स्वीकार किया, लेकिन कहा कि यह कोई दूसरा कोविड नहीं है. उन्होंने कहा कि हंटा वायरस से फिलहाल सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा कम है. साथ ही उन्होंने बताया कि WHO के विशेषज्ञ और मेडिकल सप्लाई पहले से ही जहाज पर मौजूद हैं.
About the AuthorYogendra Mishra
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें


