Ramayana Bhojpuri Trailer: रणबीर-यश की ‘रामायण’ का भोजपुरी ट्रेलर वायरल, फैंस बोले- यूपी-बिहार में तो 100 करोड़ पक्के

Last Updated:August 22, 2026, 14:01 IST
Ramayana Bhojpuri Trailer: ‘रामायण’ को लेकर फैंस का क्रेज अब एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस मचअवेटेड फिल्म का भोजपुरी फैन-मेड ट्रेलर इंटरनेट पर ऐसा छाया कि लोग इसे देखकर खूब मजे ले रहे हैं. भोजपुरी अंदाज, देसी डायलॉग और मजेदार आवाज ने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है. फैंस अब इसे सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि मेकर्स से इसका ऑफिशियल भोजपुरी वर्जन भी मांग रहे हैं.‘रामायण’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. रामायण का हिंदी और इंग्लिश ट्रेलर के बाद, इसका भोजपुरी वर्जन धमाल मचा रहा है. जिसकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है.
‘रामायण’ का भोजपुरी डब ट्रेलर मेकर्स की ओर से जारी किया गया है. ये ऑफिशियल नहीं है बल्कि एक फैन ने बनाया है. मजेदार भोजपुरी डायलॉग और आवाज के चलते यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.
भोजपुरी ट्रेलर ने जीता नेटिजंस का दिल
फैन-मेड वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह रावण के किरदार के लिए एक्टर और भोजपुरी स्टार रवि किशन की आवाज सुनने का इंतजार कर रहा था. एक अन्य यूजर ने भोजपुरी ट्रेलर को ‘दूसरे लेवल’ का बताया. वहीं, कुछ फैंस ने मेकर्स से फिल्म का ऑफिशियल भोजपुरी वर्जन रिलीज करने की मांग भी शुरू कर दी है. एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि अगर फिल्म को सही तरीके से प्रमोट किया जाए तो सिर्फ यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ के बाजार से ही 100 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है.


