रेलवे कर्मचारी की बेटी, गायकी से संजय लीला भंसाली को बनाया मुरीद, 1 गाने से रातोंरात बदली किस्मत

Last Updated:August 23, 2026, 04:31 IST
हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं, उसके पिता रेलवे में काम करते हैं. उनके माता-पिता को भी गायकी से गहरा लगाव है. सिंगर ने तीन बार इंडियन आइडल में हिस्सा लिया था. मगर रियलिटी शो की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं. उन्होंने अपने कुछ गानों से हर किसी को दीवाना बनाया. संजय लीला भंसाली भी उनकी गायकी के मुरीद हैं. उन्हें 1 गाने ने रातोंरात स्टार बना दिया था.
ख़बरें फटाफट
भूमि त्रिवेदी तीन बार इंडियन आइडल का हिस्सा बनी थीं.
नई दिल्ली: एक बेटी के लिए उसके पिता का सपना बहुत मायने रखता है, जिसे साकार करने के लिए वह हर मुमकिन कोशिश करती है. कुछ ऐसी ही कहानी है, देश की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी की. भूमि त्रिवेदी का जन्म 23 अगस्त 1988 को गुजरात के वडोदरा में एक संगीत-प्रेमी परिवार में हुआ था. उनके पिता एक रेलवे कर्मचारी हैं और मां एक लोक गायिका, जिनका अपना एक म्यूजिकल ग्रुप भी है.
भूमि की मां को संगीत में काफी रुचि रही, जिसकी वजह से वह एक लोक गायिका हैं. उनके पिता को भी गायन का शौक रहा. शुरू से ही परिवार में संगीत का माहौल होने के कारण भूमि का बचपन सुर और धुन के इर्द-गिर्द रहा. भूमि ने आठवीं कक्षा से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया. इसके बाद, उन्होंने देश के एक मशहूर और लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में बतौर प्रतियोगी पार्टिसिपेट किया, जिसमें उनकी गायकी को लोगों ने काफी पसंद किया और सराहा. इसी के साथ, उन्हें ‘इंडियन आइडल’ के मंच ने इंडस्ट्री में पहचान दिलाई.
हर एक गाना अपने-आप में खासभूमि त्रिवेदी ने बॉलीवुड में बतौर प्लेबैक सिंगर फिल्म ‘प्रेम मयी’ के ‘बहने दे’ गाने से डेब्यू किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि, उनको पहचान साल 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला’ के सुपरहिट गाने ‘राम चाहे लीला’ से मिली. भूमि त्रिवेदी के करियर का यह गाना एक ऐसा टर्निंग पॉइंट रहा, जिसने उन्हें नाम, काम के साथ शोहरत दिलाई. उन्होंने हिंदी और गुजराती भाषा में कई सुपरहिट फिल्मों और एल्बमों में अपनी आवाज दी, जिनमें ‘उडी उडी जाए’ (फिल्म ‘रईस’), ‘हुस्न परचम’ (फिल्म ‘जीरो’), ‘धिंढोरा बाजे रे’ (फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’) शामिल हैं. आज के समय में भूमि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख और लोकप्रिय प्लेबैक सिंगरों में से एक हैं.
‘इंडियन आइडल’ से बना अनूठा रिश्ताभूमि त्रिवेदी को ऑडिशन के जरिए ‘इंडियन आइडल 3’ में परफॉर्म करने का मौका मिला, लेकिन पीलिया बीमारी के चलते उन्हें शो छोड़ना पड़ा था. विकीपीडिया की रिपोर्टक के अनुसार, उन्होंने अगले साल ‘इंडियन आइडल 4’ में परफॉर्म करने के लिए फिर से ऑडिशन दिया, लेकिन फैमिली में करीबी के देहांत फिर से शो छोड़ना पड़ा. वे इंडियन आइडल 5 में लौटीं और कॉम्पिटिशन में रनर-अप रहीं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 23, 2026, 04:31 IST



